रिलायंस कंपनी से इंदौर को मिली 60 टन आक्सीजन

ईदौर।

कोरोना संक्रमण से घिरे गंभीर मरीजों को आक्सीजन की जरूरत को देखते हुए रिलायंस कंपनी द्वारा इंदौर के लिए 60 टन लिक्विड आक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। यह आक्सीजन जल्द ही इंदौर को मिलेगी। इससे अस्पतालाें में भर्ती मरीजों को कुछ दिन के लिए बड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार को कलेक्टर मनीषसिंह को रिलायंस कंपनी के एक अधिकारी ने फोन पर आक्सीजन की आपूर्ति को लेकर जानकारी दी।

कलेक्टर ने बताया कि आक्सीजन का यह टैंकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर प्लांट से आ रहा है। यह 24 घंटे में इंदौर पहुंच जाएगा। यह खबर प्रशासन के लिए राहत पहुंचाने वाली है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में इस समय सभी अस्पतालाें में आइसीयू और एचडीयू बेड भरे हुए हैं। फेफड़ों में अधिक संक्रमण वाले मरीजों को आक्सीजन की जरूरत लगातार बनी हुई है। इंदौर में हर दिन 100 टन से अधिक आक्सीजन की जरूरत है, लेकिन फिलहाल तमाम प्रयासों के बावजूद करीब 70-75 टन आक्सीजन ही मिल पा रही है।

इंदौर में लिक्विड आक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियां गुजरात और भिलाई से आक्सीजन के टैंकर ला रही हैं, लेकिन गुजरात और छत्त्तीसगढ़ में भी कोरोना का संक्रमण भयावह होने से कम आक्सीजन मिल पा रही है। महाराष्ट्र से भी आक्सीजन आ रही थी, लेकिन वहां अधिक जरूरत को देखते हुए आपूर्ति बंद हो चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!