5 लाख युवाओं को 6 महीने के इंटर्नशिप के बदले 6,000 रुपये देगी सरकार,रोजगार का ट्रंप कार्ड

  • 5 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा, 6 हजार रुपये स्टाइपन भी मिलेंगे
  • मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए युवाओं को लुभाने की बड़ी कोशिश
  • 25 मार्च तक इस प्रोग्राम के लिए कुल 9.25 लाख युवाओं (नॉन टेक्निकल ग्रैजुएट) ने दिया आवेदन
  • मंत्रालय के सचिव का कहना है ज्यादातर युवा महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों के हैं

चुनावों से ठीक पहले मोदी सरकार युवाओं को लुभाने के लिए बड़ी शुरुआत करने जा रही है। पहली बार किसी सरकारी योजना के तहत यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से ग्रैजुएट 5 लाख युवाओं (नॉन टेक्निकल) को अलग-अलग सेक्टर में काम करने का मौका मिलेगा। जुलाई 2019 ने यह इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू होगा। मानव संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 1,533 नॉन टेक्निकल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से 9.25 लाख युवाओं ने अधिकतम 6 महीने के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए नामांकन दाखिल किया है। स्कीम फॉर हायर एजुकेशन फॉर अप्रेंनटिशिप ऐंड स्किल्स (श्रेयास) के नाम से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। नामांकन कराने की आखिरी तारीख 25 मार्च की थी।

यह अब तक का देश का सबसे बड़ा स्किल प्रोग्राम है। इसके तहत युवाओं को हर महीने 6,000 रुपये का स्टाइपन भी दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार प्रति महीने सिलेक्ट इंटर्नशिप करनेवाले युवाओं को 1,500 रुपये रीइंबर्समेंट के तौर पर भी देगी।

श्रेयास प्रोग्राम के जरिए सरकार डिग्री कोर्स में दाखिला लेनेवाले छात्रों को शामिल कर रही है। इसका उद्देश्य नॉन टेक्निकल पढाई करनेवाले स्टूडेंट्स को उनके शैक्षिक कार्यक्रम के साथ रोजगारपरक हुनर देना भी है। इसके साथ ही सरकार के शैक्षिक पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने की कोशिश भी है।

श्रेयास कार्यक्रम को 3 मंत्रालयों के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया है। कौशल विकास मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय और मानव संसाधन मंत्रालय ने मिलकर फरवरी 2019 में यह कार्यक्रम शुरू किया। मानव संसाधन मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव आर सुब्रमण्यम ने बताया, ‘अप्लाइ करनेवाले स्टूडेंट्स 1,533 यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूशन से हैं। इनमें से ज्यादातर दक्षिण के राज्यों और महाराष्ट्र के हैं।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!