वॉट्सऐप लाया नया फीचर, आपकी बिना मर्जी के कोई नहीं कर पाएगा ग्रुप में ऐड

वॉट्सऐप (WhatsApp) एक नया फीचर लाया है। इस फीचर का फायदा यह है कि आपकी मर्जी के बिना कोई आपको किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ नहीं पाएगा। वॉट्सऐप ने बुधवार को घोषणा की है कि वह एक नई प्रिवेसी सेटिंग ला रहा है, जिसकी मदद से आप यह फैसला ले सकेंगे कि कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है। यानी, आप अपनी मर्जी के हिसाब से ग्रुप में ऐड हो सकेंगे। वॉट्सऐप के इस नए फीचर से यूजर्स को उनकी मर्जी के बिना ग्रुप में जोड़ दिए जाने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
वॉट्सऐप ग्रुप के लिए आया इनवाइट सिस्टम
वॉट्सऐप, ग्रुप्स के लिए इनवाइट सिस्टम लेकर आया है, जो कि यूजर को ग्रुप ज्वाइन करने या न करने का विकल्प देगा। यूजर्स के लिए वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा यह नया फीचर बेहद काम का है। वॉट्सऐप का कहना है कि नई प्रिवेसी सेटिंग्स और इनवाइट सिस्टम के जरिए यूजर्स के पास ग्रुप मेसेज पर ज्यादा कंट्रोल होगा। यूजर्स को अब इस बात का अप्रूवल देना होगा कि जिस ग्रुप का इनवाइट उनके पास आया है, वह उससे जुड़ना चाहते हैं या नहीं।
तीन दिन बाद एक्सपायर हो जाएगा ग्रुप का इनवाइट
यूजर्स के पास वॉट्सऐप ग्रुप का इनवाइट प्राइवेट चैट के जरिए भेजा जाएगा और यूजर के पास इसे स्वीकार करने के लिए तीन दिन होंगे। तीन दिन के बाद इनवाइट एक्सपायर हो जाएगा। इनवाइट में ग्रुप का नाम, इसका डीटेल्स और ग्रुप के दूसरे मेंबर्स के बारे में जानकारी होगी।इस फीचर को इनेबल करने के लिए यूजर को WhatsApp में सबसे पहले सेटिंग्स (Settings) मेन्यू में जाना होगा। इसके बाद Account पर जाना होगा। Account के बाद Privacy पर जाना होगा। वहां पर आपको Groups का ऑप्शन मिलेगा। Groups में Nobody, My Contacts और Everyone का ऑप्शन होगा। आप इन तीन विकल्पों में से किसी एक को सिलेक्ट कर सकते हैं।
अगर कोई यूजर Nobody ऑप्शन को सिलेक्ट करता है तो किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड किए जाने से पहले यूजर का अप्रूवल जरूरी होगा। वहीं, अगर किसी यूजर ने My Contacts ऑप्शन को सिलेक्ट किया है तो यूजर के कॉन्टैक्ट में शामिल यूजर ग्रुप में उसे ऐड कर सकेंगे। नई प्रिवेसी सेटिंग्स अभी कुछ यूजर्स तक पहुंची है, जल्द ही यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगी। इस फीचर तक पहुंच बनाने के लिए यूजर्स को अपना वॉट्सऐप ऐप अपडेट करना होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!