इंदौर में एक लाख रुपये में टोसीलीजुमेब इंजेक्शन बेच रहा युवक गिरफ्तार

इंदौर।

एमआइजी थाना पुलिस ने रेमडेसिविर और टोसीलीजुमेब की कालाबाजारी करते हुए खुड़ैल के शोएब को गिरफ्तार किया है। आरोपित खुद को इंडेक्स मेडिकल कालेज स्टाफ का सदस्य बता रहा है। आरोपित की शिकायत सुदामा नगर के अमित सिकरवार ने की थी। फरियादी ने यह भी बताया कि आरोपित टोसीलीजुमेब (टोसी) इंजेक्शन भी एक लाख दो हजार रुपये में बेचने के लिए तैयार थे। अमित ने बताया कि दो दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट पढ़ी, जिसमें लिखा था कि किसी को रेमडेसिविर की जरूरत हो तो संपर्क करे। पोस्ट पर दिए नंबर पर संपर्क किया तो नवराज नामक व्यक्ति ने फोन उठाया। नवराज से रेमडेसिविर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि व्यवस्था हो जाएगी।

इसके लिए 13 हजार रुपये देने पड़ेंगे। फोन रखने के कुछ देर बाद अमित को अंकिता नामक युवती का फोन आया और आरोपित शोएब से कांफ्रेंस में बात कराई। इसके बाद डील पक्की हो गई। मंगलवार को अमित और उनके साथी सिद्धार्थ शर्मा इंजेक्शन लेने पहुंचे। आरोपित ने पहले बापट चौराहे पर बुलाया। इसके बाद मूसाखेड़ी फिर खजराना चौराहा और फिर एमआइजी क्षेत्र में बुलाया। यहां अमित ने बहाना किया कि उनके पास 13 हजार रुपये नहीं है, कुछ रुपये कम पड़ रहे हैं।

इसके बाद सिद्धार्थ और अमित आरोपित शोएब को अपने साथ लेकर आए और पुलिस के हवाले कर दिया। सिद्धार्थ ने बताया कि कालाबाजारी करने वालों का बहुत बड़ा गैंग है। 13 हजार रुपये में बात हुई थी, लेकिन ये 10 व 12 हजार रुपये में देने के लिए तैयार हो गए थे। साथ ही यह भी कहा था कि जितने इंजेक्शन चाहिए उतने मिल जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!