एमवाय अस्पताल में शुरू होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार

मंत्री  सिलावट ने अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

कोरोना के मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है शासन- प्रशासन

कोविड उपचार हेतु इंडेक्स अस्पताल में रिजर्व किए गए 800 बेड– संभागायुक्त डॉ शर्मा


इंदौर |

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बैठक आहूत कर इंदौर में कोरोना के उपचार हेतु की जा रही व्यवस्थाओं तथा अस्पतालों में उपलब्ध बेड क्षमता के संबंध में समीक्षा की गई। इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ़ पवन कुमार शर्मा, डीआईजी मनीष कपूरिया, गौरव रणदिवे, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित तथा शासकीय अस्पतालों के अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
बैठक में मंत्री सिलावट ने एमवाय अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ पीएस ठाकुर से अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु पृथक से वार्ड रिजर्व करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। डॉ ठाकुर ने बताया कि अस्पताल भवन के ऊपरी दो मंजिलों को पृथक से कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु रिजर्व किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेंपरेरी पार्टीशन के माध्यम से कोविड संक्रमित एवं सामान्य मरीजों के अलग-अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट अस्पताल भवन में बनाए जाएंगे। जिससे सामान्य मरीजों को कोरोना संक्रमण का खतरा ना रहे। इस प्रकार एमवाय अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु 200 से 300 बेड आरक्षित किए जा सकेंगे।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में हम सभी को अपनी पूरी क्षमता के साथ इसका सामना करना है। उन्होंने कहा कि “मैं आप सभी चिकित्सकों के इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में दिए गए योगदान को प्रणाम करता हूं”। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कोविड संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में बेड उपलब्ध कराया जाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
आज से चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में शुरू होगा कोविड के मरीजों का उपचार
संभाग आयुक्त डॉ शर्मा ने बताया कि सोमवार से चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भी कोविड संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू किया जाएगा। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में ऐसे मरीजों का उपचार किया जाएगा जिन्हें ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जिले में बेड क्षमता बढ़ाई गई है जिसके अंतर्गत इंडेक्स अस्पताल में 800 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह मंगलवार तक अरविंदो अस्पताल में भी कोविड के उपचार हेतु 150 नए बेड उपलब्ध किए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित अस्पताल अधीक्षक और चिकित्सकों को आश्वासन दिया कि कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु जिन भी संसाधनों की आवश्यकता होगी वह शासन और प्रशासन के पूर्ण सहयोग से उनको प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अभी पूरी एकजुटता के साथ इस महामारी का मिलकर सामना करना है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता निरंतर रूप से बनी हुई है।
बेड उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों में बनाए गए ट्रायल रूम
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ दीक्षित ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधीन सभी अस्पतालों में ट्रायल रूम बनाए गए हैं। जैसे ही कोई कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में आता है, तो उसे तुरंत ही ट्रायल रूम में बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रायल रूम के माध्यम से गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों का इलाज तत्कालिक रुप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!