कोरोना की नई लहर को देखते हुए खत्म करें आंदोलन,किसानों से नरेंद्र सिंह तोमर की अपील

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्रीय कृषिषमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली की सीमाओं पर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे कृषिष कानून विरोधी आंदोलनकारियों से अपना आंदोलन वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी ठोस प्रस्ताव के साथ आएंगे तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

केंद्र के तीनों नए कृषिष कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी पिछले लगभग पांच महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच 22 जनवरी को हुई औपचारिक वार्ता के 11वें और अंतिम चरण के बाद भी इस मुद्दे का कोई समाधान नहीं निकल सका था। तोमर ने प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब महामारी की दूसरी लहर में पूरा देश और दुनिया कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर रही है। विरोध करने वाले आंदोलनकारियों को भी प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। उनका जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में किसान समुदाय में असंतोषष नहीं है और यहां तक कि कई कृषिष निकाय इन कानूनों के पक्ष में हैं, जबकि कुछ उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम एक लोकतांत्रिक देश हैं, चाहे वे किसान हों या नागरिक, अगर उन्हें कोई संदेह है तो सरकार का मानना है कि यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह शंकाओं का समाधान करे।’

तोमर ने कहा कि तीनों कानूनों को अचानक तैयार नहीं किया गया था और पूर्व में एक लंबी चर्चा हुई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कोई विरोध तब जारी रहता है जब सरकार बातचीत के लिए तैयार नहीं होती। लेकिन इस सरकार ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों के साथ खुले दिल से 11 दौर की चर्चा की, फिर भी उनका आंदोलन नहीं रका।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हमने प्रस्ताव दिया कि इन कानूनों और एमएसपी (मुद्दे) पर गौर करने के लिए एक समिति गठित की जाए। समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सरकार चर्चा करेगी। देशभर में इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था, लेकिन आंदोलनकारियों ने किसी कारण का हवाला दिए बिना इसे अस्वीकार कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘हमने कृषिष यूनियनों को अपना खुद का प्रस्ताव लाने के लिए कहा था और हम उस पर भी चर्चा के लिए तैयार थे।’ उन्होंने कहा कि सरकार आज भी वार्ता के लिए तैयार है। तोमर ने यह भी कहा, आंदोलनकारियों को समझना चाहिए कि आम नागरिकों को सीमा पर उनके विरोध के कारण कठिनाई का सामना करना प़़ड रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!