IPL की नीलामी में इस विस्फोटक बल्लेबाज पर थी नजर, हासिल कर मिली खुशी : विराट कोहली

नई दिल्ली।

इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने धमाका मचाया था। यह साल ग्लेन मैक्सवेल का था जब उन्होंने अपनी तूफानी पारी से हर टीम के गेंदबाज को परेशान किया था। मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए मैक्सवेल इसके बाद खेल को बरकरार नहीं रख पाए। इस साल वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलने वाले हैं।

टीम के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि इस साल फरवरी में हुई नीलामी में उनकी टीम इस खिलाड़ी पर निशाना लगाकर बैठी थी। वह चाहते थे मैक्सवेल उनकी टीम में हों और ऐसा ही हुआ। कोहली ने कहा, हम मैक्सवेल को चाहते थे अपनी टीम में, खासकर हमने फरवरी के ऑक्शन में उनपर निशाना बनाया हुआ था। आपको यकीनन उस बात की काफी ज्यादा खुशी होती है जब जो सोचा हो उसी तरह से वो चीज हो भी जाती है।

पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे लेकिन फरवरी में हुई नीलामी से पहले उनको रिलीज कर दिया गया था। आरसीबी ने 14.25 करोड़ की बोली लगाकर मैक्सवेल को टीम में शामिल किया। कोहली ने आगे कहा, “जंपा ने मुझे वो तस्वीर भेजी थी प्रैक्टिस सेशन की जिसमें वो मैक्सवेल को आरसीबी की कैप दे रहे हैं, बल्कि तब तो नीलामी भी नहीं हुई थी। जंपा बहुत ही मजाकिया इंसान हैं, मुझे यह बहुत ही ज्यादा मजेदार लगा। इसे देखने के बाद मैंने मैक्सवेल को भी भेजा था।”

“वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं, जब मैं ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर था उस वक्त भी उनके साथ हमने काफी वक्त बिताया था। वह आरसीबी की टीम में आकर बहुत ही ज्यादा खुश हैं और इस बार तो मैं उनके अंदर एक अलग सी ही ऊर्जा देख रहा हूं।”

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!