हार के बाद बोले Dhoni, पहले बैटिंग करने वाली टीम को बनाना होगा 200 रन

मुंबई।

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में शनिवार को चेन्नई चुपरकिंग्स (CSK) को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को मैच जीतने के लिए कम से कम 200 रन बनाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों को गलतियों से सबक लेना होगा। बता दें कि चेन्नई को इस मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए धौनी की टीम ने सात विकेट पर 188 रन बनाए। दिल्ली ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के बाद धौनी ने कहा कि आइपीएल 2021 में शाम 7.30 बजे से मैच शुरू होने का मतलब है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को कम से कम 200 रन बनाने होंगे ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम दबाव में रहे। ओस पर काफी कुछ निर्भर करता है और इसे देखते हुए हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे। ओस पड़ने पर आपको ज्यादा रन बनाने ही होंगे। हमें 15-20 रन ज्यादा बनाने होंगे। इसके बाद आपको जल्दी विकेट लेना होगा। अगर ऐसे ही लगातार ओस देखने को मिलता रहा, तो हर टीम 200 रन बनाने के बार में सोचेगी।

हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे- धौनी

गेंदबाजों को लेकर धौनी ने कहा कि हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। गेंदबाजों ने ऐसी गेंदें फेंकी जिनपर बाउंड्री लगी। उन्हें सीख लेनी होगी और भविष्य में उसप अमल करना होगा। बता दें कि पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए आइपीएल को निजी वजह से छोड़कर आने वाले सुरेश रैना (54) ने 39वां अर्धशतक जड़कर आइपीएल में वापसी की। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 188 रनों के मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की तरफ से दोनों ओपनर पृथ्वी शॉ 72 और शिखर धवन ने 85 रनों की पारी खेलकर टीम को आराम से जीत दिला दी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!