मुंबई-बेंगलुरू के मुकाबले से हो रहा IPL का आगाज, जानिए कौन रहा किस पर भारी

नई दिल्ली |

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र को पहले मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई में होगा। रोहित की टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। वह पांच बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। पिछले दो सालों से लगातार इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर रही है। वहीं विराट कोहली कप्तानी वाली बेंगलुरू की टीम अब तक एक भी आइपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं दोनों टीमों का एक दूसरे का प्रदर्शन कैसा रहा है।

29 बार आमना सामना

मुंबई और बेंगलुरू का एक दूसरे से अब तक 29 बार आमना सामना हो चुका है। इसमें से मुंबई ने 19 और बेंगलुरू ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। आइपीएल में दोनों के बीच 27 और दो मैच चैंपियंस लीग में खेले गए हैं। चैंपियंस लीग में दोनों बार मुंबई जीती है। पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो मुंबई का ही पलड़ा भारी रहा है। तीन में उसने बाजी मारी है और दो में विराट की टीम को जीत मिला है। पिछले साल आइपीएल में दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ था। दोनों को एक-एक मैच में जीत मिली थी।

चेन्नई में बेंगलुरु और मुंबई के बीच तीसरी बार आमना सामना

चेन्नई में बेंगलुरु और मुंबई के बीच तीसरी बार आमना सामना होगा। इससे पहले खेले गए दोनों मैचों में दोनों टीमों को एक-एक में जीत मिली है। बता दें कि रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई के लिए 116 मैचों में कप्तानी की है। 68 में जीत और 44 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। चार मैच टाई रहे। उनकी नजर खिताबी हैट्रिक पर होगी। टीम अब तक पांच बार आइपीएल का खिताब जीत चुकी है। विराट कोहली ने अब तक 125 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की है। इनमें से 55 में जीत और 63 में हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच टाई रहे और चार बेनतीजा रहे। टीम की नजर पहली खिताब पर होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!