वहीदा रहमान ने धर्मेंद्र को बताया था फ्लर्टिंग, अब एक्टर ने दिया जवाब ‘हम फिदा थे तो…’

नई दिल्ली।

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब भले की पर्दे पर उतने नज़र नहीं आते हों, लेकिन एक ज़माना था जब धर्मेंद्र का एक अलग ही चार्म हुआ करता था। धर्मेंद्र को ही-मैन के नाम से जाना जाता था। उस दौर में आम लड़कियां तो छोड़िए, एक्ट्रेस भी उनपर फिदा रहती थीं। हाल ही में धर्मेंद्र डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि वो वहिदा रहमान पर फिदा थे। इतना नहीं शो में धर्मेंद्र ने वो किस्सा भी बताया जब वहिदा रहमान ने ये कुबूल किया था कि वो (धर्मेंद्र) उनके क्रश हैं। इस पूरी बातचीत का वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें धर्मेंद्र मज़ेदार बातें करते दिख रहे हैं।

धर्मेंद्र इस शो में बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि शो का एक कंटेस्टेंट धर्मेंद्र के ही सॉन्ग ‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो’ पर परफॉर्म करता है। परफॉर्मेंस देखने के बाद धर्मेंद्र कहते हैं ‘ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है इस गाने में मुझे एक्टिंग नहीं करना पड़ी, मैं एक्टिंग नहीं करता था बस रोमांस करता था’। ये कहते हुए धर्मेंद्र ज़ोर से हंसने लगते हैं। इसी बात शत्रुघ्न सिन्हा कहते है, ‘सही मायनों में अगर ही मैन का टाइटल किसी को मिला तो वो हमारे धर्मेंद्र भाई ही हैं इतने शर्माते रहे कि ही मैन बन गए’।

इसके बाद राघव ने धर्मेंद्र को एक वीडियो दिखाया जिसमें वहिदा रहमान कह रही हैं कि ‘धर्मेंद्र शक्ल से सीधे लगते हैं, लेकिन वो हैं नहीं असल में वो बहुत फ्लर्टिंग हैं’। वहिदा की रिकॉर्डिंग सुनकर सब वहां हंसने लगते हैं और धर्मेंद्र पूरा किस्सा सुनाते हैं। धर्मेंद्र बताते हैं, ‘मैंने इनकी फिल्म ‘चौदहवीं का चांद’ देखी थी। वो फिल्म देखने के बाद मैं क्या पूरा जमाना इनपर फिदा हो गया था। थोड़े हम भी फिदा थे। एक्टर ने आगे बताया, ‘मैंने वहीदा जी एक प्रोग्राम का वीडियो देखा था, जिसमें उन्हें कुछ एक्टर की तस्वीरें दिखाई गई थीं और पूछा गया था कि आपका क्रश किसपर था। वहिदा जी ने तुरंद बोला ‘धर्मेंद्र’। तो मैं सोचता हूं यार जब हम फिदा थे तब क्या हुआ था’। धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!