भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जल्द ही नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी अगुवाई में देश ने विश्व कप से लेकर कई बड़े-बड़े मैचों में जीत दर्ज की। अब धोनी खेल के मैदान को छोड़ प्रोड्यूसर बन गए हैं। एमएस धोनी जासूस पर आधारित एक एनिमेटेड सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज का नाम कैप्टन 7 रखा गया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 हैं। वे हमेशा 7 नंबरी की जर्सी ही पहनते है।
कैप्टन 7 सीरीज के पहले सीजन पर काम चल रहा है। फिलहाल काम प्री-प्रोडक्शन फेज में है। बता दें महेंद्र की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस ‘धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ की शुरुआत की है। इस नए सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ और ब्लैक वाइट ऑरेंज प्राइवेट लिमिटेड का वेंचर मिलकर बना रहा है। कैप्टन 7 सीरीज का पहला सीजन अगले साल रिलीज होगा।
इस सीरीज के बारे में एमएस धोनी ने कहा कि उन्हें कहानी और कॉन्सेप्ट बेहद अच्छा लगा। इसके जरिए वह क्रिकेट और अन्य पैशन को भी इंजाय कर सकूंगा। जबकि साक्षी ने कहा कि जब मुझे एनिमेटेड फिक्शन कॉन्सेप्ट के बारे में बताया गया तो हम दोनों तुरंत इसके लिए मान गए। उन्होंने कहा कैप्टन 7 के लिए पूरी तरह से इंतजार है। बता दें इससे पहले धोनी प्रोडक्शन कबीर खान द्वारा निर्देशित हॉटस्टार डॉक्यूमेंट्री Roar of the Lion का हिस्सा था। यह डॉक्यूमेंट्री चेन्नई सुपर किंग्स पर लगे दो साल के प्रतिबंध और वापसी के बाद ट्रॉफी जीतने पर आधारित है।









