मुंबई |
करीना कपूर खान ने इस साल 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी, तब से अब तक फैन्स तैमूर के भाई की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। ताजा खबर यह है कि क्या नाना रणधीर कपूर ने सोमवार को करीना के दूसरे बेटे की फोटो गलती से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी? सवाल इसलिए उठा क्योंकि रणधीर ने तत्काल उस फोटो को डिलीट कर दिया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स ले लिए हैं। यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि फोटो में तैमूर के साथ सैफ-करीना का दूसरा बेटा है। हालांकि नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।
बता दें, Kareena kapoor ने दूसरी बार मां बनने के बाद अपने बेटे के साथ एक फोटो इंटरनेट मीडिया में जरूर शेयर की थी, लेकिन उस फोटो में न्यूबॉर्न बेबी का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा था। करीना और सैफ के बड़े बेटे का नाम तैमूर है। तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था। तैमूर भी लगातार चर्चा में रहता है और उसकी हर हरकत पर मीडिया की नजर रहती है।
सभी को इंतजार क्या होगा दूसरे बेटे का नाम
इस बीच, कपूर और खान परिवार से संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही दूसरे बेटे का नामकरण कर दिया जाएगा। इसके लिए बकायदा समारोह का आयोजन होगा, जिसमें दोनों परिवार के सदस्य शामिल होंगे। हालांकि यह साफ नहीं है कि कोरोना महामारी के बीच यह आयोजन कब होगा। सैफ और करीना, दोनों नहीं चाहते कि महामारी के मुश्किल दौर में वे ज्यादा लोगों को अपने घर बुलाएं। बता दें, तैमूल अली खान के नामकरण पर विवाद हुआ था।









