महाराष्ट्र सरकार का फैसला, वानखेड़े में IPL टीमों को रात 8 बजे के बाद प्रैक्टिस की इजाजत

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग को शुरू होने अब महज कुछ दिन ही रह गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में आइपीएल मैचों के आयोजन का रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने महामारी रोकने के लिए लगाए गए रात के कफ्र्यू के दौरान रात आठ बजे के बाद अभ्यास करने और टीमों को होटल तक आने की अनुमति दे दी।

मुंबई और महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार ने रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कफ्र्यू लगाने की घोषणा की थी। इन दिशानिर्देशों का पालन सोमवार से किया जा रहा है। राज्य सरकार ने हालांकि आइपीएल टीमों को बायो-बबल का कड़ा पालन करते हुए रात आठ बजे के बाद भी अभ्यास करने की अनुमति दे दी।बीसीसीआइ को जारी पत्र में आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग के सचिव श्रीरंग घोलाप ने लिखा, ‘मैच के समय को ध्यान में रखते हुए टीमों का सीसीआइ (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) और एमसीए (मुंबई क्रिकेट संघ का वानखेड़े स्टेडियम) में दो सत्रों में दोपहर बाद चार बजे से शाम छह बजकर 30 मिनट और शाम सात बजकर 30 मिनट से रात 10 बजे तक अभ्यास का समय नियत किया गया है।’

मुंबई में आइपीएल के 10 मैचों का आयोजन होना है। ये सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में होंगे। इनमें से नौ मैच रात सात बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। वानखेड़े में पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

वानखेड़े स्टेडियम के मैदानकर्मियों की कोरोना रिपार्ट निगेटिव आई

महाराष्ट्र में जारी कोरोना के कहर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 15 मैदानकर्मियों की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के सूत्रों ने कहा कि इन लोगों को वानखेड़े स्टेडियम में बायो-बबल में शामिल किया गया है जबकि पिछले सप्ताह पॉजिटिव पाए गए दो सदस्य घर में क्वारंटाइन हो गए थे। अभ्यास सत्र बांद्रा के बीकेसी और कांदीवली के एमसीए स्टेडियम में हो रहे हैं, लेकिन आइपीएल के मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में होंगे। अधिकारी ने कहा कि उन दो आयोजन स्थल पर कोई दिक्कत नहीं है, जहां टीमें अभ्यास कर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!