भोपाल में कोविड मरीज के शव बदले, हिंदू युवक ने किया मुस्लिम महिला का अंतिम संस्कार

भोपाल |

कोविड ने भोपाल में विकराल रूप धारण कर लिया है। संक्रमण की वजह से मृतकों की संख्या भी लागातार बढ़ रही है। वहीं, अस्पतालों की लापरवाही भी बड़े पैमाने पर सामने आ रही है। भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल में हमीदिया में कोविड मरीज के शव बदल दिए गए हैं। हिंदू ने युवक ने भाभी का शव समझकर मुस्लिम महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है।

कोरोना के दौरान एमपी में कोविड मरीज का शव बदलने का यह पहला मामला है। बुधवार की रात अस्पताल में खजूरी निवासी शीलाबाई और लालघाटी निवासी नफीसा बी की मौत हो गई थी। प्रबंधन ने शव के लिए दोनों के परिजनों को अस्पताल बुलाया था। शीलाबाई के देवर को शव दिखाकर उन्हें भदभदा घाट स्थित श्मशान भेज दिया गया। उसके बाद उन्होंने मौके पर तीन बजे अंतिम संस्कार कर दिया।


नफीसा बी के बेटे ने पहचानने से किया इनकार
वहीं, चार बजे जब अस्पताल में नफीसा बी के बेटे भी पहुंचे। उन्हें मर्चुरी में मां के शव के पास ले जाया गया। शव का चेहरा देखकर उन्होंने पहचान से इनकार कर दिया। अब्दुल ने कहा कि यह मेरी मां का शव नहीं है, लेकिन पर्ची नफीसा बी का ही लगा हुआ है। उसके बाद आननफानन में अस्पताल प्रबंधन ने फोन कर नारायण को बुलाया। नारायण ने अस्पताल पहुंचकर जब शव को देखा तो वह उसकी भाभी थीं।

लापरवाही का खुलासा होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। बाताया जा रहा है कि नारायण ने उस वक्त अब्दुल से हाथ जोड़कर माफी मांग ली है। वहीं, अब्दुल हैरान थे। उन्होंने नारायण से सिर्फ इतना ही कहा कि अब आप बताइए हम क्या करें। साथ ही अब्दुल ने पुलिस थाने में इस लापरवाही को लेकर शिकायत करने की बात कही है।

गौरतलब है कि इस लापरवाही के बाद हमीदिया अस्पताल की कलई एक बार फिर खुल गई है। अस्पताल ने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए हमीदिया के डीन जीएमसी डॉ जितेन शुक्ला ने कहा है कि हम अब्दुल को बच्ची हुई हड्डियां सौंपेंगे, ताकि वो उनको सुपुर्द ए खाक कर सकें।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!