शोपियां और त्राल में अभियान, 24 घंटों में 7 आतंकी मारे गए

श्रीनगर |

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 24 घंटों में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में सात आतंकियों को मार गिराया है। दोनों जगहों पर अभी ऑपरेशन चल रहा है। मारे गए आतंकियों में एक बुरहान वानी का ममेरा भाई भी शामिल है। हालात को देखते हुए कुछ जगहों पर इंटरनेट सर्विस को सस्पेंड किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सुबह सूचना मिली कि त्राल के नौबुग इलाके में आतंकी छिपे हुए है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों की तरफ से पूरे इलाके को घेर लिया गया। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की तरफ से टीम पर फायरिंग की गई। इसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। इन दोनों के शवों को कब्जे में लिया गया है। लेकिन अभी इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। ऐसे में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन को जारी रखा गया है। मारे गए आतंकियों में एजीएच कमांडर इमतयाय शाह भी शामिल है।

इसके अलावा शोपियां में गुरुवार से जारी आपरेशन में आज सुबह दो और आतंकियों को मार दिया गया। इससे इस ऑपरेशन में अभी तक पांच आतंकियों को मार दिया गया है। मारे गए आतंकियों में बुरहान का ममेरा भाई भी शामिल है। गुरुवार शाम तक इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। लेकिन रात होने के कारण ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था। दो आतंकी मुठभेड़ स्थल के पास मस्जिद में छिप गए थे।

सुरक्षाबल मस्जिद को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते थे। इसलिए सुबह एक आतंकी के भाई तथा इमाम से सरेंडर करने की अपील करवाई गई। लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बात को नहीं माना और फिर से फायरिंग को शुरू कर दिया गया था। किसी तरह से बाहर निकाल कर सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया, जिससे की इस ऑपरेशन में मारे जाने वाले आतंकियों की गिनती पांच हो गई है। इसमें बुरहान का ममेरा भाई काशिफ मीर भी शामिल है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!