अक्षय कुमार के बाद ‘राम सेतू’ की टीम के 45 जूनियर आर्टिस्ट हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अक्षय मुंबई के मड आईलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतू’ की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन जैसे ही एक्टर को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली उन्होंने तुरंत ख़ुद को क्वारंटाइन कर लिया, फिलहाल अक्षय अस्पताल में एडमिट हैं। पर अब ‘राम सेतू’ के सेट से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार के बाद ‘राम सेतू’ के 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी जूनियर आर्टिस्ट जल्द काम शुरू करने वाले थे। इस बात की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अशोक ने बताया, ‘राम सेतू के सेट पर पूरी सावधानी बरती जा रही है। ये बहुत दुख की बात है कि फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है’। प्रोडक्शन हर बात का ध्यान रख रहा है और पूरी सावधानी बरत रहा है। इसलिए टीम के ज्वाइन करने से पहले ही सबका कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। हाल ही में 100 जूनियर आर्टिस्ट का कोविड 19 का टेस्ट करवाया गया था जिसमें से 45 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

क्षय कुमार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था। इस नोट में उन्होंने बताया है कि रविवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे।

अक्षय कुमार अपने नोट में लिखा था, ‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मैं सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर में ही क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी उपायों का पालन कर रहा हूं।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!