कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सम्पूर्ण बड़वानी जिला में अगले 9 दिन रहेगा लाॅक डाउन


लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालो को मिलेगी अस्थाई जेल की सजा
बड़वानी
/जिले में तेजी से बढ़ रहे कोविड पाजिटिव केस की भयावता के मददेनजर सम्पूर्ण बड़वानी जिले में अगले 9 दिन लाॅक डाउन रहेगा। यह लाॅक डाउन शुक्रवार 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लागु रहेगा। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं के लिये लोग उचित आधार के साथ बाहर निकल सकेंगे, किन्तु बिना आधार के निकलने वालो को अस्थाई जेल की सजा से गुजरना होगा। क्योंकि अगले 9 दिन बड़वानी जिले में कोरोना की गति को रोकने के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अतः सभी लोग इस नियम का पालन अनिवार्य रूप से करें। जिससे जिले में बढ़ रहे कोरोना की गति को हर-हाल में रोका जा सके ।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल की अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी उपस्थिति में सम्पन्न जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में उक्त निर्णय किया गया । बैठक में कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराजसिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एसडीएम घनश्यान धनगर एवं समिति के अशासकीय सदस्य राधेश्याम पाटीदार, दीपक शर्मा, डाॅ. चक्रेश पहाड़िया, सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल के प्रतिनिधि राम यादव सहित संबंधित विभागो के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक में हुये निर्णय
ऽ जिले में शुक्रवार 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लाॅक डाउन रहेगा। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं के लिये लोग उचित आधार के साथ बाहर निकल सकेंगे, किन्तु बिना आधार के निकलने वालो को अस्थाई जेल की सजा से गुजरना होगा।
ऽ इस दौरान शासकीय कार्यालय खुले रहेगे, किन्तु आंतरिक कार्य ही संचालित होंगे । शासकीय कर्मी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ पायेंगे ।
ऽ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में भी अगामी 31 जुलाई तक समस्त शासकीय कार्यालय सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे ।
ऽ इस दौरान शासकीय कर्मियो द्वारा प्रारंभ किया गया किल कोरोना सर्वे अभियान जारी रहेगा, जिसके तहत कर्मी घर – घर पहुंचकर बुखार, सर्दी, खाॅसी पीड़ित लोगो की सूची बनाने का कार्य जारी रखेंगे ।
ऽ इस दौरान समर्थन मूल्य पर खरीदी एवं कृषि कार्य हेतु खेतो में जाने की छूट रहेगी, किन्तु सोसल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के नियम का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा ।
ऽ पूर्व से निर्धारित विवाह कार्यक्रम हो सकेंगे, किन्तु वर-वधु पक्ष के मात्र 10-10 लोग ही सम्मिलित हो सकेंगे । इस दौरान भी सोसल डिस्टेंस एवं मास्क के नियम का पालन किया जाना अनिवार्य रहेगा ।
ऽ अत्यावश्यक सेवाओं हेतु मोटर सायकल से निकलने के दौरान सिर्फ एक व्यक्ति ही मोटर सायकल पर होगा। अर्थात मोटर सायकल चलाने वाला स्वयं ही मोटर सायकल पर मास्क एवं उचित आधार के चल सकेगा ।
ऽ इस दौरान अंतर्राज्यीय मार्ग प्रारंभ रहेंगें, वहीं कोविड टीकाकरण का कार्य भी जारी रहेगा। टीकाकरण हेतु उचित आधार बताकर आमजन केन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकेंगे ।
ऽ इस दौरा केमिस्ट, राशन दुकान, अस्पताल, पेट्रोल पम्प, बैंक एवं एटीएम, दूध एवं सब्जी की दुकाने खुली रहेगी । किन्तु सोसल डिस्टेंट एवं अत्यावश्यक नियमों का पालन अर्थात आधार होना जरूरी रहेगा ।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!