सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्टों में एड हाक जजों की नियुक्ति की व्यवस्था का किया समर्थन

नई दिल्ली। स्वाभाविक समयसीमा की बंदिश का सामना कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लंबित मामलों का बोझ घटाने के लिए हाई कोर्टों में एड हाक (तदर्थ) न्यायाधीशों की नियुक्ति व्यवस्था का समर्थन किया। स्वाभाविक समयसीमा से शीर्ष अदालत का आशय संभवत: प्रधान न्यायाधीश की 23 अप्रैल को सेवानिवृत्ति से था।

विभिन्न हाई कोर्टों की ओर से पेश वरिष्ठ वकीलों के समूह से प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि वे खुद ही वर्चुअल बैठक करके विचार विमर्श कर लें और एक हफ्ते के अंदर उन चार मुख्य बिंदुओं पर एक रोडमैप बना लें जिनके आधार पर एड हाक जजों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो सके।

ये बिंदु हैं- लंबित मामलों का प्रतिशत क्या हो, कितने एड हाक जजों की नियुक्ति हो, एड हाक जजों का कार्यकाल कितना हो और उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया क्या हो। पीठ ने कहा, ‘हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। हम स्वाभाविक समयसीमा का सामना कर रहे हैं। हम हर बिंदु पर सुनवाई नहीं कर सकते क्योंकि इसमें काफी समय लगेगा।’ इसके बाद पीठ ने मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को सूचीबद्ध कर दी।

वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्टों में जजों की नियुक्ति पर चर्चा के लिए प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) एसए बोबडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कोलेजियम की पूर्व निर्धारित बैठक हुई लेकिन यह बेनतीजा रही। यह बैठक परंपरा से हटकर हुई क्योंकि राष्ट्रपति द्वारा अगले सीजेआइ की नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे (आउटगोइंग) सीजेआइ केंद्र से हाई कोर्टों और सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश नहीं करते।बताया जाता है कि कोलेजियम की बैठक जस्टिस रमना को सीजेआइ नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना जारी होने से पहले निर्धारित की गई थी। सीजेआइ के अलावा कोलेजियम में जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एएम खानविलकर शामिल हैं। मालूम हो कि सीजेआइ बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!