परंपरा से हटकर सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने की कोलेजियम की बैठक

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्टो में जजों की नियुक्ति पर चर्चा के लिए प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) एसए बोबडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कोलेजियम की पूर्व निर्धारित बैठक हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह बैठक परंपरा से हटकर हुई क्योंकि राष्ट्रपति द्वारा अगले सीजेआइ की नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे (आउटगोइंग) सीजेआइ केंद्र से हाई कोर्टों और सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश नहीं करते। सीजेआइ बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनके बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश एनवी रमना को औपचारिक तौर पर अगला सीजेआइ नियुक्त कर दिया है। 

दरअसल, गुरुवार को हुई कोलेजियम की बैठक जस्टिस रमना को सीजेआइ नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना जारी होने से पहले निर्धारित की गई थी। सीजेआइ के अलावा कोलेजियम में जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एएम खानविलकर शामिल हैं। जस्टिस बोबडे ने 18 नवंबर, 2019 को सीजेआइ के रूप में शपथ ली थी और उनकी अध्यक्षता में कोलेजियम ने अभी तक सुप्रीम कोर्ट में किसी न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश नहीं की है।न्यायमूर्ति एनवी रमना देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर एनवी रमनाके नाम की सिफारिश की है। बाद में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रमना को अगले राष्‍ट्रपति के रूप में अधिसूचना जारी कर दी है।  सीजेआई बोबडे के बाद जस्टिस रमना सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!