इंडोनेशिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन से तबाही, 44 लोगों की मौत, कई लापता, हजारों बेघर

इंडोनेशिया में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। देश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक कई अन्‍य लापता बताए जाते हैं। राष्ट्रीय आपदा रोकथाम एजेंसी ने बताया कि पूर्वी नूसा तेंग्गरा प्रांत के फ्लोरेस द्वीप के लमेनेले गांव में 50 घरों पर पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा गिरा जिसमें लोग दब गए।

निकाले गए 38 शव:राहत और बचाव के काम में जुटे जवानों ने 38 शवों को निकाला है। पांच लोग घायल बताए जाते हैं। ओयांग बयांग गांव में बाढ़ के पानी में बह गए तीन अन्य लोगों के शव भी मिल गए हैं। इस गांव में 40 घर पूरी तरह नष्‍ट हो गए हैं। एक अन्‍य गांव वैबुराक में रात में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से चार लोग घायल हो गए जबकि दो अन्य लापता बताए जाते हैं। बाढ़ का पानी पूर्वी फ्लोरेस जिले के बड़े हिस्से में घुस गया जिससे सैकड़ों घर डूब गए जबकि कुछ सैलाब में बह गए।

बचाव का काम जारी 

राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है जिसमें सैकड़ों लोग जुटे हुए हैं। बिजली कटने और सड़कों पर मलबा आने के चलते मदद पहुंचाने में दिक्कते आ रही हैं। राहत और बचाव के काम में पुलिस और सैन्य कर्मी भी लगे हैं। लोगों को आश्रय स्थलों की ओर ले जाया जा रहा है। तेंग्गरा प्रांत के पड़ोसी प्रांत पश्चिम नूसा तेंग्गरा के बीमा शहर में बाढ़ आई हुई है। इसके चलते करीब 10 हजार लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है।

नौका से टकराया जहाज, 17 लापता

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के तटीय जलक्षेत्र में एक मालवाहक जहाज और मछली पकड़ने वाली नौका के बीच भिड़ंत के बाद 17 लोग लापता हो गए। खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख देदेन रिदवन्स्याह ने रविवार को बताया कि इंद्रमायु जिले के तटीय जलक्षेत्र में शनिवार देर रात मछली पकड़ने वाली एक नौका इंडोनेशियाई मालवाहक जहाज एमवी हाब्को पायोनियर से टकराने के बाद पलट गई।

नौका में 32 लोग थे सवार 

इस नौका में 32 लोग सवार थे। समुद्र परिवहन महानिदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि नौका में सवार 15 लोगों को बचा लिया गया तथा स्थानीय मछुआरे और नौसैनिक अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। रिदवन्स्याह ने बताया कि बोर्नियो द्वीप से कच्चा तेल लेकर आ रहे मालवाहक जहाज को खड़ा कर दिया गया है क्योंकि उसका प्रोपेलर मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!