पीएम मोदी की ढाका यात्रा का विरोध करने वालों पर बरसीं शेख हसीना, कहा- आग से खेल रहे हैं हिफाजत-ए-इस्लाम के आतंकी

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढाका यात्रा का विरोध करने वालों पर जमकर बरसीं। उन्होंने हिफाजत-ए-इस्लाम के आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे आग से खेल रहे हैं और अगर बाज नहीं आए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हसीना ने जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार उग्रवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। बांग्लादेश एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इस्लाम के नाम पर किसी पर हमला करना ठीक नहीं है।

संसद में बोलते हुए शेख हसीना ने कहा, ‘क्या हिफाजत-ए-इस्लाम से जुड़े लोग भारत स्थित देवबंद पढ़ने नहीं जाते हैं। अगर ऐसा है तो आपको भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा का विरोध करने का अधिकार किसने दिया। आप जब बाहर पढ़ने जाते हैं तो सरकार सारा इंतजाम करती है, लेकिन इसके बावजूद विरोध करना आश्चर्यचकित करता है।’

शेख हसीना ने हिफाजत-ए-इस्लाम के नेताओं की नैतिकता और ईमानदारी पर भी सवाल उठाया। प्रमुख रूप से उनका निशाना संयुक्त महासचिव मामूनुल हक पर था। हसीना ने हक की आमदनी के स्रोत को लेकर भी सवाल खड़ा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का आम आदमी इस्लाम को नष्ट करने वाले ऐसे आतंकियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। शेख हसीना ने सवाल करते हुए कहा कि इस्लाम शांति का धर्म है, लेकिन इसके बावजूद इन आतंकियों ने जनता पर हमला किया।  

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी थी। कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिरों पर हमला कर दिया था। हिंसा की विभिन्न घटनाओं में लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे। इस हिंसा के पीछे हिफाजत-ए-इस्लाम के कट्टरपंथियों का हाथ था। पुलिस की कार्रवाई में 10 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में हिफाजत-ए-इस्लाम से जुड़े कट्टरपंथियों ने पूर्वी जिले ब्राह्माणबरिया में भी एक ट्रेन पर हमला कर दिया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!