कोरोना संक्रमण:बड़वानी कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने किया प्रायवेट चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

बड़वानी :जिले में बढ़ रहे कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या के मद्देनजर कलेक्टरशिवराजसिंह वर्मा ने एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे के साथ बड़वानी नगर में संचालित समस्त प्रायवेट चिकित्सा संस्थानों का रविवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रायवेट चिकित्सालय के बाहर उपलब्ध बेड संख्या एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही प्रायवेट संस्थानों के पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अविलंब रेट लिस्ट प्रदर्शित करे, अन्यथा उनके संस्थान की मान्यता रद्द कर, संस्थान को सील कर दिया जायेगा।

रविवार को दोपहर पश्चात् कलेक्टर ने दल-बदल के साथ प्रायवेट चिकित्सा संस्थान सांई बाबा जीवनधारा हास्पिटल बड़वानी, मनोरमा हास्पिटल, संजीवनी हास्पिटल, गुरूपद हास्पिटल, महामृत्युंजय हास्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण कर, बनाये गये कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही भर्ती रोगियों के परिजनों से ईलाज एवं लिये जा रहे शुल्क बाबत् जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में संचालित मेडिकल की दुकानों पर भी पहुंचकर उपलब्ध कोविड संबंधित दवाओं एवं उनके मूल्य का परीक्षण किया। इस दौरान किसी भी अस्पताल में कोविड वार्ड में उपलब्ध एवं भरे हुए बिस्तर की जानकारी तथा रेट लिस्ट का सार्वजनिक प्रदर्शन न होने पर कलेक्टर ने संबंधित संस्थानों के पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अविलंब उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाये। अन्यथा की स्थिति में कठोर कदम उठाया जायेगा। जिसमें संस्थान की अनुमति निरस्त कर सील करने जैसी कार्यवाही भी हो सकती है।

रेट लिस्ट पर चर्चा करते हुए बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा
अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और उनकी टीम

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!