बड़वानी:कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने रविवार को ही आशाग्राम ट्रस्ट में संचालित 100 बिस्तरीय अस्पताल का भी निरीक्षण कर, मौके पर उपस्थित टस्ट के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अस्पताल में पुनः 100 बिस्तरों का कोविड वार्ड प्रारंभ करे, जिससे नाममात्र के शुल्क पर कोरोना रोगियों एवं संभावित कोरोना संक्रमण के रोगियों का उपचार बेहतर तरीके से हो सके। इस दौरान उन्होने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में बने डीडीआरसी में भी 100 बिस्तरों के कोरोना वार्ड का संचालन उनके माध्यम से ही किया जायेगा। इसकी भी व्यवस्था ट्रस्ट के पदाधिकारी अविलंब करे। जिससे 200 बिस्तरों का कोविड वार्ड प्रारंभ कर, कोरोना रोगियों के बेहतर से बेहतर चिकित्सा की सुविधा नाममात्र के शुल्क एवं पारदर्शिता रखकर हो सके।
सोमवार को आकस्मिक बैठक
कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने सोमवार को दोपहर 3 बजे आकस्मिक बैठक आहूत की है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, आशाग्राम ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भाग लेकर तय करेंगे कि, किस प्रकार आशाग्राम में 200 बिस्तरीय कोरोना वार्ड का शुभारंभ किया जाये। जिससे नाममात्र के शुल्क पर गरीबों को अच्छे से अच्छा ईलाज उपलब्ध हो सके।









