कांग्रेस पर तंज- जनता के पैसों पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा:मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ”2014 चुनाव के दौरान मैंने लोगों से कहा था कि आप दिल्ली का जो दायित्व मुझे दे रहे हैं मतलब आप एक चौकीदार बैठा रहे हैं। देश का सामान्य आदमी टैक्स देता है। अलग-अलग प्रकार से धनराशि देता है और इस पर देश के गरीबों का हक होता है। मैं कभी भी इस पैसे पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा।”

  • मोदी ने कहा, ”चुनाव की गर्माहट में यह एक ऐसा अवसर है, जिस पर सबकी निगाहें होना स्वाभाविक है। 2013-14 में जब लोकसभा का चुनाव चल रहा था, मैं देश के लिए नया था। ज्यादातर मेरे आलोचकों ने मेरी प्रसिद्धि ज्यादा की थी। मैं उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि उन्हीं के कारण मेरे लिए देश में जिज्ञासा पैदा हुई थी कि आखिर यह इंसान है कौन।”
  • ”एक चौकीदार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। लेकिन कुछ लोगों की बौद्धिक मर्यादाएं रहती हैं उनकी सोच भी बड़ी मर्यादित होती है। इसलिए उनके मन में चौकीदार की सोच पारंपरिक होती है। यह उनकी मर्यादित सोच का परिणाम है।”
  • ”चौकीदार की न कोई व्यवस्था है। चौकीदार न किसी यूनिफॉर्म की पहचान है। चौकीदार किसी चौखट में भी नहीं बंधा है। चौकीदार एक स्पिरिट है, एक भावना है। गांधीजी कहते थे कि जो भी हमें दायित्व मिला है। जिन चीजों को हम संभालते हैं। चाहे वो समय हो या व्यवस्था हो। हमें एक ट्रस्टी के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। हमें उन्हें संभालना चाहिए।”


यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शाम 5 बजे शुरू हुआ। यहां 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों में प्रधानमंत्री से संवाद के लिए 500 बूथ भी बनाए गए हैं। इन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

राहुल के  ‘चौकीदार चोर है’ नारे के जवाब में मोदी ने शुरू किया अभियान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ नारे के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मार्च को इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने ट्विटर अकाउंट नाम के आगे ‘चौकीदार’ शब्द जोड़ लिया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोदी ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!