पहली बार 39000 के पार सेंसेक्स, बाजार में शानदार तेजी

 शेयर बाजार ने नए वित्त वर्ष और हफ्ते की शुरुआत रिकॉर्ड के साथ की है। सेंसेक्स 186 अंक की बढ़त के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 356 प्वाइंट चढ़कर 39,028.67 पर पहुंच गया। यह अभी तक का सबसे उच्च स्तर है। पिछला रिकॉर्ड 29 अगस्त 2018 का है जब सेंसेक्स ने 38,989.65 का स्तर छुआ था। निफ्टी ने आज 41 अंक ऊपर 11,665.20 से शुरुआत की। इंट्रा-डे में यह 92 प्वाइंट की तेजी के साथ 11,715.65 पर पहुंच गया।

मार्च में विदेशी निवेशकों ने 33,980.56 करोड़ रु. लगाए

ऑटो, कैपिटल गुड्स और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी दर्ज की गई। विश्लेषकों के मुताबिक दूसरे एशियाई बाजारों की तेजी से भी भारतीय बाजार के सेंटीमेंट बेहतर हुए। विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में लगातार पैसा लगा रहे हैं। मार्च में उन्होंने 33,980.56 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 

एनएसई पर मेटल इंडेक्स में 1.64% की तेजी

बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में 6% और वेदांता के शेयर में 5% का उछाल आया। एनएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.64% का उछाल आया।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!