तमिलनाडु में पीएम मोदी ने कई अहम परियोजनाओं का किया उद्घाटन, चुनावी जनसभा को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को कोयंबटूर में कई परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्‍यास किया। सबसे पहले प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्‍होंने तिरुप्पुर, मदुरै और तिरुचिरापल्ली जिलों में लोगों के लिए 4,144 घरों का भी उद्घाटन किया। आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मालूम हो कि इस साल अप्रैल-मई में पांच राज्‍यों तमिलनाडु और पुडुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल, असम और केरल में विधान सभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी कोयंबटूर में 12,400 करोड़ रुपए लागत से आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी न्येवेली नई ताप बिजली परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। संयंत्र के जरिए 1,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। संयंत्र से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी को बिजली आपूर्ति की जाएगी। पीएम मोदी इसके अलावा चिदंबरनार बंदरगाह पर ग्रिड से जुड़े पांच मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी शिलान्यास करेंगे। 

प्रधानमंत्री शाम करीब पांच बजे कोयंबटूर में एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राज्‍य में भाजपा के चुनावी अभियान का विधिवत शंखनाद हो जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु का दौरा किया था और स्वदेशी अर्जुन टैंक सेना को सौंपा था। इस दौरे पर पीएम मोदी ने कई परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित की थी। साथ ही कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया था। बीते 21 फरवरी को राज्‍य के दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक सम्मेलन को संबोधित किया था।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु का दौरा किया था। इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि राज्या में भाजप अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा अन्नाद्रमुक के साथ लड़ी थी। बीते दिनों रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि जल्द ही भाजपा अन्नाद्रमुक के बीच सीटों को तालमेल कर लिया जाएगा और विधानसभा में भाजपा के प्रतिनिधियों की संख्या दहाई अंकों में होगी। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का एक भी सदस्य नहीं है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!