बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 258 अंक मजबूत, निफ्टी 15000 के पार

 सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 257.62 अंक की बढ़त के साथ 51,039.31 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115.35 अंक की तेजी के साथ 15,097.35 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह सेंसेक्स 450.78 अंक की बढ़त के साथ 51,232.47 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 132 अंक की तेजी के साथ 15,114 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1030.28 अंक की तेजी के साथ 50781.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 274.20 अंक की उछाल के साथ 14982 के स्तर पर बंद हुआ था। 

आज के प्रमुख शेयरों में कोल इंडिया, यूपीएल, अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, डिविस लैब, एल एंड टी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज फाइनेंस सर्विसेज और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, मेटल, ऑटो, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

NSE पर बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ट्रेडिंग बंद कर दी गई थी। एक्सचेंज ने फ्यूचर एंड ऑप्शन मार्केट सहित सभी सेग्मेंट को 11:40 AM पर बंद कर दिया था। पिछले कारोबारी दिन BSE और NSE पर सामान्य कारोबार शाम 5 बजे तक चला। स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, टेलीकॉम लिंक में तकनीकी खराबी के चलते NSE सिस्टम प्रभावित हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे नरम पड़कर 72.41 रुपये प्रति डालर पर रहा। एशियाई बाजारों में भी मुद्राओं के नरम पड़ने का असर घरेलू बाजार पर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपये में कारोबार की शुरुआत 72.35 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। यह भाव पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले छह पैसे नीचे रहा। पिछले सत्र यानी बुधवार को डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 72.35 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी। ब्रेंट कच्ये तेल का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत बढ़कर 67.15 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!