राहुल के बयान उत्तर भारत में होती है सतही राजनीति पर गरमाई सियासत, स्मृति ने कहा- थोथा चना बाजे घना

तिरुअनंतपुरम, केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता ने केरल और उत्तर भारत की राजनीति के बीच ऐसी तुलना की कि सबके निशाने पर आ गए। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता को अवसरवादी उत्तर भारत विरोधी पूर्वाग्रह से ग्रस्त बताया है।

राहुल ने कहा- केरल के लोग मुद्दों की राजनीति करते हैं, उत्तर भारत में होती है सतही राजनीति

दरअसल, राहुल गांधी ने तिरुअनंतपुरम में एक सभा में कहा, ‘पहले के 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद था। मुझे वहां दूसरे तरह की राजनीति का सामना करना पड़ता था। केरल आना मेरे लिए ताजगी भरा रहा, क्योंकि यहां के लोग मुद्दों की राजनीति करते हैं और सिर्फ सतही नहीं, बल्कि मुद्दों की तह तक जाते हैं।’

राहुल गांधी ने कहा- भाजपा माकपा की अगुआई वाली केरल सरकार पर हमला क्यों नहीं कर रहे

राहुल गांधी ने रैली में भाजपा के साथ ही वाममोर्चा गठबंधन एलडीएफ पर भी प्रहार किया। राहुल ने कहा कि भाजपा माकपा की अगुआई वाली केरल सरकार पर हमला क्यों नहीं कर रही है। केरल के मुख्यमंत्री के दफ्तर पहुंचे मामले में नरम रुख अपनाए हुए है। सीबीआइ और ईडी सरकार पर हमला क्यों नहीं कर रही।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- राहुल गांधी का बयान उत्तर भारतीयों का अनादर

‘राहुल गांधी के इस बयान को भाजपा नेताओं ने उत्तर भारतीयों का अनादर बताया है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को अवसरवादी करार दिया, जबकि वह और उनके परिवार के सदस्य कई बार अमेठी से संसद पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘कुछ ही दिन पहले वह (गांधी) पूर्वोत्तर में थे, देश के पश्चिमी भाग के खिलाफ जहर उगल रहे थे। आज दक्षिण में वह उत्तर के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। बांटो और राज करो की राजनीति काम नहीं करेगी, राहुल गांधी। लोगों ने इस तरह की राजनीति को खारिज कर दिया है। देखिए गुजरात में आज क्या हुआ।’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर किया प्रहार, कहा- एहसान फरामोश

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को कांग्रेस के गढ़ अमेठी में मात देने वाली भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तुरंत उन पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश के अमेठी से तीन बार यानी 15 साल तक सांसद रहे राहुल को स्मृति ने अहसान फरामोश करार दिया। स्मृति ने ट्वीट किया, ‘अहसान फरामोश। इनके बारे में तो दुनिया कहती है-थोथा चना बाजे घना।’

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- भारत एक है, किसी क्षेत्र को नीचा न दिखाएं

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी राहुल के इस बयान पर ट्वीट कर प्रहार किया। जयशंकर ने ट्वीट में कहा, ‘मैं दक्षिण भारत से हूं। मैं पश्चिमी राज्य से सांसद हूं। मैं उत्तर भारत में पैदा हुआ, वहीं पढ़ा और काम किया। मैं दुनिया के सामने पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं। भारत एक है। कभी भी किसी क्षेत्र को नीचा न दिखाएं, कभी भी हमें विभाजित न करें।’

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा- अमेठी और उत्तर भारतीयों को बुरा नहीं कहें

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट कर राहुल गांधी से कहा कि अमेठी और उत्तर भारतीयों को बुरा नहीं कहें। उन्होंने कहा कि अमेठी के लोगों ने आपके पूरे परिवार को बहुत मौका दिया। भारत के हर क्षेत्र के लोग अच्छे हैं अगर आप अच्छे हैं तो।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा- कांग्रेस और माकपा दोनों ही पाखंडी 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस और माकपा दोनों को पाखंडी बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही दल बंगाल और तमिलनाडु में साथ हैं और केरल में लड़ रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!