अमित शाह के पास कोई कार नहीं, कुल संपत्ति 38.81 करोड़ रुपये

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास कोई कार नहीं है। शाह की पत्नी सोनल के पास भी कार नहीं है। बीजेपी अध्यक्ष के हलफनामे के मुताबिक उनके पास कोई भी गाड़ी नहीं है। अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति का जिक्र किया। इसके तहत शाह के पास कुल चल-अचल संपत्ति 38. 81 करोड़ रुपये है।
2017 में राज्यसभा के नामांकन के लिए दाखिल हलफनामे में शाह ने अपनी संपत्ति 34.31 करोड़ रुपये बताई थी। ऐसे में 2017 से अब तक शाह की संपत्ति में कुल करीब 4.5 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है।

बीजेपी अध्यक्ष के हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी सोनल शाह की कुल संपत्ति 4.36 करोड़ है। 2017 में सोनल की संपत्ति 3.88 करोड़ थी। इसका मतलब यह है कि सोनल की संपत्ति में इस दौरान करीब 48 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। 23.55 करोड़ के गहने
शाह के हलफनामे में इस बात भी जिक्र है कि उनके पास फिलहाल 23.55 करोड़ रुपये के गहने हैं। 2017 में शाह के पास 19 करोड़ के गहने थे। बीजेपी अध्यक्ष के मुताबिक फिलहाल उनकी 53 लाख रुपये सालाना कमाई है।

नामांकन के दौरान मौजूद रहे कई दिग्गज
बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी की जगह अमित शाह पहली बार गांधीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस हाई प्रोफाइल सीट पर नामांकन के दौरान शाह के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल और रामविलास पासवान सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!