जब भाग्यश्री को सरेआम KISS करने से सलमान खान ने कर दिया था मना, एक्ट्रेस न दिया था ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा भाग्यश्री अपना जन्मदिन 23 फरवरी को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है लेकिन भाग्यश्री आज भी सलमान खान की अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। यह फिल्म साल 1989 में आई थी।

फिल्म मैंने प्यार किया में भाग्यश्री और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस जोड़ी की काफी समय तक चर्चा रही थी। सलमान खान और भाग्यश्री से जुड़े कई मजेदार किस्से भी हैं, जिनकी हमेशा चर्चा होती रहती हैं। यह दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। ऐसे में एक बार एक फोटोग्राफर ने सलमान खान से फोटोशूट के दौरान किस करने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसे करने से मना कर दिया था। जब यह बात भाग्यश्री को पता चली तो उनकी नजर में सलमान खान के लिए सम्मान और ज्यादा बढ़ गया था।

इस बात का खुलासा भाग्यश्री ने पिछले साल डेक्कन क्रोनिकल को दिए अपने एक इंटरव्यू में किया था। भाग्यश्री ने कहा, एक मशहूर फोटोग्राफर थे, वो अब नहीं हैं। वो सलमान और उनके कुछ सेंसेशनल फोटो लेना चाहते थे। इसलिए वो सलमान को एक तरफ ले गए और बोले कि जब मैं कैमरा सेटअप करूंगा, आप उन्हें लिप्स पर किस कर लेना। मगर, सलमान ने सीधे इंकार कर दिया।’

भाग्यश्री ने आगे कहा, ‘उस समय हम सब नए थे तो फोटोग्राफर ने सोचा कि वह जो चाहे करवा लेंगे। मुझे नहीं लगता कि उन्हें या सलमान को पता था कि मैं पास में खड़ी हूं और सब सुन लूंगी। मैं उनकी बात सुनकर हैरान हो गई थी, मगर तब ही सलमान ने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करने वाले। अगर आपको ऐसा कोई पोज चाहिए तो पहले भाग्यश्री से पूछना होगा। भाग्यश्री ने कहा कि मैं सलमान के जवाब की वाकई कद्र करती हूं और तब मुझे एहसास हुआ कि मैं सही लोगों के साथ थी।

बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री होने के बावजूद भाग्यश्री लंबे समय तक फिल्मों से दूर रही थीं। फिल्मों से दूरी बनाने को लेकर भाग्यश्री ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हां भी और नहीं भी। भाग्यश्री ने कहा कि कठिन इसलिए था क्योंकि मैंने उस वक्त काम न करने का फैसला लिया जब मुझे काम करने में मजा रहा था। और मुझे पता था कि मैं और भी बेहतर कर सकती हैं। इसके साथ ​ही काम न करने का निर्णय लेना कठिन इसलिए नहीं हुआ क्योंकि अभिमन्यु के इस दुनिया में आने के बाद मेरा पूरा ध्यान उसी की तरफ था और वो पल मुझे खुशियां दे रहे थे।’ 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!