पंजाब में भाजपा को क्यों मिली करारी हार, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली,। पंजाब नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि उन नतीजों को किसानों के आंदोलन से जोड़ना अनुचित है। हम पंजाब में कमजोर थे और इसके पहले हम अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। लेकिन हमने इस बार अलग से चुनाव लड़ा है, जिससे वहां पार्टी को चुनाव के दौरान नुकसान हुआ है।इसके साथ ही  केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से अब भी बात करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में कह चुके हैं कि सरकार तीनों कानूनों पर बिंदुवार बात करना चाहती है। उन्होंने कहा, हम लगातार आंदोलनकारी किसानों के संपर्क में हैं। भारत सरकार कृषि कानूनों पर उनके साथ बात करने के लिए तैयार है। तोमर ने हालांकि इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत कब फिर से शुरू होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट में कृषक समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव किया गया है।

असम में इस बार फिर जीतने वाली है भाजपा: कृषि मंत्री

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रति प्रो इनकंबेंसी के चलते भाजपा विधानसभा चुनावों में अधिक सीटे जीतने वाली है। असम के लोगों ने देखा है कि इसके पहले की सरकार में क्या हो रहा था। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास कोसों दूर था, कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। एंटी- इनकंबेंसी के बजाय असम में प्रो-इनकंबेंसी देखी जा रही है। यह भाजपा के लिए बहुत अच्छा संकेत है और मुझे उम्मीद है कि भाजपा फिर से सरकार बनाने में सफल होगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी टीम ने इन 5 वर्षों में जनता की जो सेवा की है। असम में शांति और कानून व्यवस्था की स्थापना की है। उन्होंने विकास को नए आयाम से जोड़ा है।

बता दें कि पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव 2021 में कांग्रेस को राज्‍य भर में भारी जीत मिली है। बठिंडा, कपूरथला सहित कई जगहों पर उसने अन्‍य दलों का लगभग सफाया कर दिया है। अधिकतर जिलों में तस्‍वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने कई नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों पर कब्‍जा किया है।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!