रेलटेल कारपोरेशन के IPO को मिला 42.39 गुना सब्सक्रिप्शन, जानिए कब होगा शेयरों का आवंटन, लिस्टिंग की तारीख

 इंदौर:टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी RailTel Corporation of India Limited के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को गुरुवार तक कुल 42.39 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 16 फरवरी को खुला था और इसे सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी थी। कंपनी के आईपीओ का आकार  819.24 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने 6,11,95,923 शेयरों के लिए बोलियां आमंत्रित की थी जबकि उसे 2,59,42,43,370 शेयरों के लिए बोलियां हासिल हुईं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर उपलब्ध आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिलती है। 

क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स (QIBs) श्रेणी में कंपनी के आईपीओ को 65.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स श्रेणी में कंपनी के आईपीओ को 73.25 गुना और रिटेल इंडिविजुअल इंवेस्टर्स (RIIs) की कैटेगरी में 16.78 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। 

यह पब्लिक इश्यू 8,71,53,369 इक्विटी शेयरों के लिए था। कंपनी ने प्रत्येक शेयर के लिए 93-94 रुपये की कीमत तय की थी। ICICI Securities, IDBI Capital Markets & Securities Limited और SBI Capital Markets इस IPO के मैनेजर हैं। इस इनिशियल पब्लिक ऑफर के माध्यम से सरकार के 8,7,153,369 करोड़ इक्विटी शेयरों का आवंटन ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए किया जाएगा। इस तरह सरकार कंपनी में से अपनी 27.16 फीसद हिस्सेदारी कम करेगी।  

RailTel Corporation of India के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत चावला ने कहा, ”सभी श्रेणियों में निवेशकों से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया काफी सुखद अनुभूति देने वाली है।” 

RailTel Corporation IPO Allotment Date

इस आईपीओ के अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर सभी विश्लेषकों की निगाहें लगी हुई हैं। विभिन्न ब्रोकरेज कंपनियों के मुताबिक इस आईपीओ के तहत शेयरों का आवंटन 23 फरवरी तक पूरा हो सकता है। वहीं, इस आईपीओ की लिस्टिंग 26 फरवरी को हो सकती है।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!