दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खुद पर बना ‘पॉरी’ मीम, जमकर हो रहा हैं वायरल

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पॉरी मीम में भाग लिया हैl दीपिका ने बचपन की फोटो पर बने मीम को शेयर कर पूछा है, ‘यह किसने बनाया है?’ दरअसल अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आप पॉरी ट्रेंड के बारे में जानते होंगे जोकि सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ हैl अगर आप इंस्टाग्राम पर देखेंगे तो आपको कई ‘पॉरी हो रही है’ वायरल ट्रेंड करता नजर आएगाl कई कलाकारों ने भी अब इस मीम के आधार पर अपने वीडियो बनाकर शेयर किए हैंl

हालिया मीम फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शेयर किया हैl दीपिका पादुकोण अपने पर बने मीम को देखकर चकित हैl मीम में दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर नजर आ रही है और वह घोड़े पर बैठी हुई हैंl किसी ने इस फोटो को पॉरी मीम के आधार पर एडिट किया हैl इसपर लिखा हुआ है, ‘हम हैं, यह हमारा घोड़ा है और यह हमारी पार्टी हो रही हैl’ दीपिका पादुकोण मीम शेयर करने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैl साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है, ‘यह किसने बनाया है?

इससे पहले शाहिद कपूर ने भी एक वीडियो बनाया थाl इस मीम में राज, डीके और राशि खन्ना नजर आ रहे हैl उन्होंने लिखा था, ‘पॉरी हो रही हैl’ वीडियो में शाहिद कपूर ने अक्षय कुमार के अंदाज का ट्विस्ट भी दिया था

दरअसल पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थाl इसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आ रही थीl वीडियो में वह कह रही है, ‘यह हमारी कार हैl यह हम हैं और यह हमारी पार्टी हो रही हैl’ इस वीडियो को बाद में यशराज मुखाटे ने म्यूजिकल वीडियो बना दिया था और यह वीडियो वायरल हो गया था। दीपिका पादुकोण फिल्म अभिनेत्री है और वह जल्द फिल्मों में भी नजर आनेवाली हैंl 

सम्बंधित खबरे

भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!