मध्‍य प्रदेश में सीधी हादसे के बाद फिर बेकाबू हुई एक बस, हादसे में एक की गई जान, 12 लोग घायल

भोपाल, सीधी बस हादसे की पीड़ा अभी खत्‍म नहीं हुई कि मध्‍य प्रदेश में एक और बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है। मंडला जिले के बम्हनी क्षेत्र में गुरुवार को नियंत्रण खो जाने के कारण एक बस पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। मंडला जिले के एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सीधी बस हादसे में अब लापता तीन लोगों की तलाशी में सेना मदद कर रही है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सेना के अधिकारी नहर के तीन किलोमीटर लंबे भूमिगत हिस्से में चल रहे अभियान में बचाव दलों की मदद कर रहे हैं। बताया जाता है कि इस हादसे में 51 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जबकि सात को जीवित बचा लिया गया था। आधिकारिक बयान में बताया गया है कि हादसे के बाद से ही आपदा राहत बल, राज्य पुलिस और होमगार्ड के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। 

स्‍थानीय प्रशासन की ओर से बुधवार रात को यह साफ किया गया था कि तीन और लोग लापता हैं। इन लापता लोगों की तलाश के लिए गुरुवार सुबह से तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसके पहले नहर के खुले हिस्से में तलाशी चल रही थी। आशंका है कि शव नहर के भूमिगत हिस्से में फंसे हो सकते हैं। भारतीय सेना की मदद इसी भूमिगत हिस्से में बचाव कार्य के लिए ली गई है। 

प्रयागराज से 19 इंजीनियरिंग रेजिमेंट के मेजर जीतेश के साथ दो जवान दुर्घटनास्थल पर बचाव के लिए पहुंचे हैं। सेना के जवानों ने स्थानीय बचाव दल के साथ भूमिगत हिस्से में मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी लापता का शव नहीं मिला है। बताया जाता है कि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी दिनभर मौके पर डटे रहे। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को लापता लोगों की हर हाल में तलाश करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!