इंदौर से अगले सप्ताह में चार ट्रेनें और होंगी शुरू

इंदौर से शुरू हुई ट्रेनों में चार और ट्रेनों का इजाफा होने जा रहा है। अगले सप्ताह से इंदौर से चंडीगढ़, दिल्ली सराय रोहिल्ला, जम्मूतवी (साप्ताहिक) और कोचुवेली के लिए ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। ये ट्रेनें लॉकडाउन के पहले इंदौर से नियमित रूप से संचालित होती थीं, लेकिन रेलवे अभी इन्हें स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाएगा। इनका टाइम टेबल भी रेलवे ने घोषित कर दिया है।धीरे-धीरे रेल यातायात अपने पुराने ढर्रे पर आ रहा है, लेकिन रेलवे मंत्रालय ने अभी भी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में ही चलाने का निर्णय लिया है। इनमें किराया भी ज्यादा लग रहा है और सामान्य कोच में भी यात्रियों को टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है। इंदौर से 15 से अधिक ट्रेनों संचालित की जा रही हैं,

मंगलवार से ही डेमू ट्रेन के रूप में महू-रतलाम ट्रेन को भी जोड़ दिया गया है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने चार और नई ट्रेनों को इंदौर से चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। अगले सप्ताह अलग-अलग तारीखों में ये ट्रेनों शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनों पुराने रूट से ही संचालित की जाएंगी।

इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस- इंदौर से 25 फरवरी से शुरू होगी। यह इंदौर से प्रति गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 5.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 26 फरवरी से प्रति शुक्रवार यह ट्रेन चंडीगढ़ से शाम साढ़े पांच बजे इंदौर के लिए चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 3.10 बजे पहुंचेगी।

इंदौर-कोचुवेली एक्सप्रेस-इंदौर से कोचुवेली के बीच यह ट्रेन 23 फरवरी से शुरू की जा रही है। प्रति मंगलवार इंदौर से रात 9.40 बजे यह ट्रेन रवाना की जाएगी और तीसरे दिन दोपहर 3.05 बजे कोचुवेली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 26 फरवरी से कोचुवेली से शुरू की जाएगी। हर शुक्रवार को यह ट्रेन कोचुवेली से दोपहर 11.10 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन अलसुबह 3.40 बजे इंदौर आ जाएगी।

इंदौर-जम्मूतवी-ऊधमपुर ट्रेन- ट्रेन को अब ऊधमपुर तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन 22 फरवरी को इंदौर से प्रति सोमवार रात 11.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन रात 10.50 बजे ऊधमपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन ऊधमपुर से 24 फरवरी को प्रति सुबह 11.10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सवा 11 बजे इंदौर आ जाएगी।

इंदौर-दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन-दिल्ली सरायरोहिल्ला के लिए चलने वाली यह ट्रेन 28 फरवरी को इंदौर से प्रति रविवार शाम 7.20 बजे चलेगी और जयपुर होते हुए दोपहर 12.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहां से सोमवार को दोपहर 3 बजे चलकर यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह साढ़े 8 बजे इंदौर आएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!