सीधी बस हादसा: मंत्री सिलावट व रामखेलावन घटनास्थल पहुंचे, मृतकों के परिजन को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान

भोपाल3 घंटे पहलेदोनों मंत्री रीवा से निकलकर घटनास्थल पर पहुंचे और नहर का निरीक्षण किया

  • मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और मुख्य सचिव के साथ बैठक की।
  • बुधवार को दमोह दौरा भी सीएम ने किया स्थगित, बस परिवहन को लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है सरकार।

सीधी में बस हादसे के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भोपाल से हेलीकाप्टर से रीवा पहुंचे और यहां से घटनास्थल पहुंच गए हैं। हादसे में मरने वालों के परिजनों को सरकार ने 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

दोनों मंत्री रीवा पहुंचे और यहां से घटना स्थल पहुंच गए। सीधी जिले के रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद में पोस्टमार्टम किए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद है। मंत्री मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के साथ बैठक की है। प्रदेश में बस परिवहन को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में बताया गया कि सीधी से सतना के बीच चलने वाली बसें सुबह के समय खाली ही जाती हैं लेकिन मंगलवार को एनटीपीसी का एग्जाम था। रीवा और सतना में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 32 सीटर बस में ज्यादा युवा ही थे, वह परीक्षा देने रीवा और सतना आ रहे थे। बस में करीब 54 यात्री थे। इनमें से करीब 45 के शव मिल चुके हैं।

प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश का कार्यक्रम स्थगित
इधर, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 1 लाख 10 हजार परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होने वाला गृह प्रवेश कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बड़े उत्साह से 1 लाख 10 हजार घरों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न करने वाले थे, लेकिन सुबह 8 बजे ही मुझे सूचना मिली थी कि सीधी जिले में बाणसागर की नहर में यात्रियों से भरी एक बस गिर गई, बाणसागर की नहर काफी गहरी है। हमने तत्काल बांध से पानी बंद करवाया। राहत और बचाव दलों को रवाना किया कलेक्टर एसपी एसडीआरएफ की टीम वहां है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 फरवरी को दमोह दौरा भी उन्होंने रद्द कर दिया है।

बस का रूट नहीं बदलता तो बच जाती जानें
सीधी में नहर में गिरी जबलनाथ ट्रेवल्स की बस अगर अपना रूट नहीं बदलती तो लोगों की जान नहीं जाती। छुहिया घाटी से होकर बस रोजाना सतना के लिए जाती थी। मंगलवार की सुबह जाम लगने होने की वजह से ड्राइवर ने बस का रूट बदलकर नहर का रास्ता पकड़ा और यह हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 39 स्थित छुहिया घाटी में जगह-जगह गड्ढे और पत्थर पड़ होने की वजह से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां घंटों जाम में वाहन फंसे रहते हैं। यही वजह थी कि ड्राइवर बस को जल्दी ले जाने की चक्कर में रूट बदल दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!