पश्चिम एशिया के 13 देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आए, WHO ने किया आगाह

बेरुत। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation यानी WHO) ने कहा कि पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा कि पश्चिम एशिया के कुछ मुल्‍कों में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्‍या भले ही स्थिर हो लेकिन स्थिति गंभीर है। डब्ल्यूएचओ (World Health Organisation, WHO) ने कहा कि 13 देशों में कोरोना नई स्‍ट्रेन के मामले सामने आए हैं।

डब्ल्यूएचओ (World Health Organisation, WHO) के भूमध्यसागरीय क्षेत्र के निदेशक अहमद अल मंधारी (Ahmed al-Mandhari) ने कहा कि इस क्षेत्र के 13 देशों में कोरोना के तीन नए वैरिएंट में से कम से कम एक के मामले सामने आए हैं। हालांकि उन्‍होंने इन देशों के नाम नहीं बताए। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोना के सभी नए वैरिएंट अधिक संक्रामक हैं। क्षेत्र में कोरोना के लगभग 60 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 1,40,000 लोगों की मौत हुई है।

डब्ल्यूएचओ (World Health Organisation, WHO) ने लोगों से कहा है कि वे कोरोना की नई स्‍ट्रेन से बचने के लिए एहतियाती उपायों को अपनाते रहें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation यानी WHO) के मुताबिक पूर्वी भूमध्यसागर के 12 देशों में 63 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया हैं। अहमद अल मंधारी (Ahmed al-Mandhari) ने कहा है कि कुछ खाड़ी देशों और लेबनान में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या बढ़ी है। हालांकि क्षेत्र में कुल मिलाकर स्थिति स्थिर हो गई है। 

एक नजर इन देशों पर

न्यूजीलैंड : कोरोना के ब्रिटिश वैरिएंट के मामले मिलने के बाद आकलैंड में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके बाद कोई नया केस नहीं मिला है।

पाकिस्तान : 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। यहां पांच लाख 64 हजार मामले मिले हैं।

रूस : बीते 24 घंटे में 14 हजार केस मिलने से पीडि़तों की संख्या 40 लाख 86 हजार से अधिक हो गई है। देश में कुल 80 हजार 520 की मौत हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!