रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ पूरा कपूर ख़ानदान, करीना, रणबीर, आलिया समेत ये स्टार्स भी पहुंचे

फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर आज अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 14 जनवरी को उनके घर पर बर्थडे पार्टी रखी गई जिसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। ये पार्टी उनके चेम्बूर वाले घर पर रखी गई थी। रणधीर के घर में एंट्री करते हुए काफी सारी फोटोज़ सामने आई हैं जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर ख़ान, सैफ अली ख़ान, अदार जैन, तारा सुतारिया, नीतू कपूर, संजय कपूर समेत कई लोग नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटोज़ और वीडियोज़ काफी वायरल हो रही हैं।

वैसे रणधीर कपूर की बर्थडे की पार्टी की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, 6 दिन पहले यानी 9 फरवरी को ही रणधीर कपूर के भाई और फिल्म अभिनेता राजीव कपूर का निधन हुआ है। लोग कपूर फैमिली को ये कहते हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं कि भाई को ग़ुजरे हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए और रणधीर कपूर बर्थडे पार्टी कर रहे हैं।

रणधीर कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट अपने ब्वॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने सेम कलर का आउटफिट कैरी किया था। अलिया ने ब्लैक टॉप और ब्लैक ट्राउज़र पहना हुआ था तो वहीं रणबीर कपूर ने भी ब्लैक कुर्ता और ब्लू जींस कैरी कर रखी थी। इनके अलावा करीना कपूर ख़ान भी अपने पति और फिल्म अभिनेता सैफ अली ख़ान और बेटे तैमूर के साथ पार्टी में पहुंचीं। इस दैरान मॉम-टू-बी करीना ने यैलो और ग्रीन कलर का आउटफिट कैरी किया था। इनके अलावा और भी कई स्टार्स को रणधीर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि किसी ने भी बाहर पैपराज़ी को देखकर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

https://www.instagram.com/p/CLR7Dt6jejs/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि 9 फरवरी को राजीव कपूर का निधन हुआ था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

https://www.instagram.com/p/CLSy0wijD2d/?utm_source=ig_web_copy_link

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!