केरल विधानसभा चुनाव के साथ ही मलप्पुरम लोकसभा सीट पर होंगे उपचुनाव : निर्वाचन आयुक्‍त

तिरुवनंतपुरम। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने रविवार को कहा कि केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट पर भी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव कराए जाएंगे। केरल विधानसभा के चुनाव अप्रैल मई में हो सकते हैं। चुनाव आयोग की टीम के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने केरल पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner) सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि राजनीतिक दलों की राय लेकर जल्‍द ही केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा।  

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner) सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने कहा कि विशु, ईस्टर और रमजान के स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीखों को निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए हम विभिन्न राजनीतिक दलों के सुझावों को भी ध्यान में रखेंगे। चुनाव की तारीखों के निर्धारण में राजनीतिक दलों की ओर से एकल चरण में चुनाव कराने के अपील पर भी विचार किया जाएगा। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner) सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर मतदान केंद्रों की मौजूदा संख्या को 25,000 से बढ़कर 40,771 किया जाएगा। मलप्पुरम निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव विधानसभा चुनावों के साथ ही संप‍न्‍न कराए जाएंगे। अरोड़ा ने बताया कि हमने सीबीएसई अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। परीक्षा तिथियों को ध्‍यान में रखते हुए ही चुनाव की तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

मालूम हो कि मलप्पुरम लोकसभा सीट इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के सांसद पीके कुन्हालीकुट्टी (PK Kunhalikutty) के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। बीते दिनों कुन्हालीकुट्टी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्‍तीफा दे दिया था। कुन्हालीकुट्टी ने संवाददाताओं से कहा था कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी नेताओं के साथ चुनाव की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना त्‍यागपत्र दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!