पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना, बारिश का अनुमान

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 14 से 16 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तरी भारत क्षेत्र में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई अहम राज्यों में बारिश के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई अलग-अलग राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। रिपोर्टों के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से मौसम बिगड़ने की संभावना है, जो 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तरी क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना पैदा कर रहा है।

इन राज्यों में हैं बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के दक्षिणी और मध्य भागों में छिटपुट बारिश और ओले पड़ने का अनुमान बताया है।

उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 13 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अपने साथ बारिश और बर्फबारी देखी गई है। वहीं, अब 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गई है, जिसमें चमोली, जोशीमठ और तपोवन शामिल हैं, जहां ग्लेशियर टूटने की त्रासदी हुई थी और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

15 फरवरी तक हरियाणा में बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से हरियाणा में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना है। जहां फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है, वहीं रातें सर्द होने वाली हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में छाया घना कोहरा

दिल्ली में रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता सुबह के समय सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में सुबह 8.30 बजे 250 मीटर हो गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!