विधानसभा में दिव्या मदेरणा में दिखी परसराम मदेरणा की छवि

15 वी विधानसभा के पहले सत्र में जोधपुर जिले के ओसियां विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आईं परसराम मदेरणा की पोती दिव्या मदेरणा ने सदन में अध्यक्ष सीपी जोशी के चुनाव के बाद बधाई देते हुए अपने पहले ही उद्बोधन में पर्व अध्यक्ष परसराम मदेरणा की छवि दिखा दी।

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को शुभकामनाएं देते हुए दिव्या मदेरणा ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्षों का नाम लेते हुए विधानसभा की परंपराओं को लेकर जहां जबरदस्त शुभकामनाएं दी, वहीं खुद के पहली बार चुनकर आने के चलते विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा सिखाने के लिए उनके और उन जैसे ही अन्य विधायकों के ऊपर विशेष अनुकंपा रखने की भी अपील की।

इस दौरान दिव्या मदेरणा ने कहा कि उनके लिए वैसे तो राजस्थान विधानसभा कोई नई बात नहीं है, वह अपने दादा परशुराम मदेरणा के समय से ही विधानसभा में आती रही है, लेकिन विधायक के रुप में पहली बार चुनकर आई हैं।

पंचायती राज मंत्री रहे सीपी जोशी को अपना मंत्री काल याद दिलाते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा कि उन्हीं के कार्यकाल में हमें दो बार जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं।

उन्होंने अब तक की सभी विधानसभाओं की प्रोसिडिंग पढ़ी है। इसलिए नियमों की उन्हें खासतौर से जानकारी है, लेकिन फिर भी नई चीजों और सदन की कार्यवाही अनुभवी विधानसभा अध्यक्ष के साथ सीखने की ललक कभी कम नहीं होगी।

हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सीपी जोशी को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल, माकपा के बलवान पूनिया समेत अनेक विधायकों ने शुभकामनाएं दी, लेकिन जिस अंदाज में दिव्या मदेरणा ने शुभकामना दी और उद्बोधन किया, उसे साफ जाहिर है कि आने वाले वक्त में वह सियासत में लंबी रेस की राजनीतिज्ञ साबित होंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!