चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। जी हां भाजपा के दिग्गज नेता और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम गेगांग अपांग ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद पार्टी में काफी हलचल मच गई है। बता दें कि, इस्तीफे के बाद उन्होंने एक खत भी लिखा है और इसमें भाजपा पार्टी की काफी बुराई की है।

पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा

इन दिनों जहां भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जबरदस्त तरीके से व्यस्त है, वहीं अब अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि, वह पार्टी से काफी अधिक खफा हैं और इसका जिक्र उन्होंने अपने एक खत में भी किया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री गेगांग अपांग ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया, और इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक खत लिखा। अमित शाह को दिए गए इस्तीफे में उन्होंने अटल बिहारी को याद करते हुए आज के समय की पार्टी को बेकार बताया है। उन्‍होंने इसी के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी को जमीनी स्‍तर पर काम करने की जरूरत है।

गेगांग ने की पार्टी की जमकर आलोचना

भाजपा से इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने पार्टी की जमकर आलोचना की है। अपांग ने कहा, ‘बीजेपी और केंद्र सरकार सरकारी योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने के मुद्दे पर नाकाम रही है। नगा शांति वार्ता, चकमा-हाजोंग मुद्दा, नागरिकता बिल, दूरसंचार व वास्तविक समय में डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ ही बांग्लादेश, म्यांमार और चीन जैसे पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने जैसे अहम मुद्दों का समाधान खोजने में मोदी सरकार नाकाम रही है।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!