मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ ने की ‘जय किसान ऋण मुक्त योजना’ की शुरुआत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए मंगलवार को किसान कर्जमाफी योजना की शुरुआत कर दी। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना न होकर अब ‘जय किसान ऋण मुक्त योजना’ होगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के एक होटल परिसर में आयोजित समारोह में ‘जय किसान ऋण मुक्त योजना’ की आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। वहीं योजना के तहत भुगतान का दौर 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर कमलनाथ ने कहा, “यह एक अभिनव योजना है। किसान अर्थव्यवस्था की नींव हैं, क्योंकि राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। किसानों को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता है।”

कमलनाथ ने बताया कि इस ऋण माफी योजना से प्रदेश के 55 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, और 50,000 करोड़ रुपये का फसल ऋण माफ होगा। उन्होंने कहा, “जय किसान ऋण मुक्ति योजना मेरे लिए मील का पत्थर है। हमें देश में सबसे आगे बढ़ना है। प्रदेश के विकास के लिए हमें नई नीति बनानी है।”

योजना के मुताबिक, राज्य में 26 बैंकों की 7,500 शाखाओं के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। ऑफ-लाइन आवेदन पत्र तीन रंग के हरे, सफेद और गुलाबी हैं। ये आवेदन पत्र पर्याप्त मात्रा में जिलों में भेजे जाने का दावा किया गया है। किसानों को इस योजना के तहत भुगतान का दौर 22 फरवरी से शुरू होगा।

इस दौरान बीजपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मुझे नहीं समझाएं की क्या करना है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में किसानों के कर्ज माफ करने समेत कई वचन दिए थे। कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले किसानों के कर्जमाफी संबंधी फाइल पर दस्तखत किए थे। इसके बाद से इसके अमल पर लाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!