आईसीसी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने मनु साहनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने मनु साहनी को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्‍त किया है। मनु डेविड रिचर्डसन का स्थान लेंगे। रिचर्डसन का अनुबंध इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप के बाद खत्म होगा। साहने अगले महीने आईसीसी से जुड़ेंगे और इस साल जुलाई में वह रिचर्डसन की जगह लेंगे।

आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर और नामांकन समिति के नेतृत्व में नियुक्ति की पुष्टि की गई। मनोहर ने साहने की नियुक्ति पर कहा कि आज मनु की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उनके पास 22 साल का वाणिज्यिक अनुभव है। वह खेल के लिए हमारी नई वैश्विक विकास रणनीति का नेतृत्व करेंगे। मनोहर ने कहा कि
साहनी ने खेल और प्रसारण दोनों में अपने को सफलतापूर्वक साबित किया है। वह एक रणनीतिक विचारक हैं और क्रिकेट परिदृश्य और उसकी जटिलताओं को समझते हैं।

मनु की नियुक्ति में नामांकन समिति का निर्णय एकमत था। मैं और मेरे साथी निर्देशक उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि साहने इससे पहले सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के सीईओ और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंधन निदेशक रह चुके हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!