छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्‍सीन पर उठाया सवाल, केंद्र सरकार के फैसले पर जताई असहमति

रायपुर, । स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाया है। सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का फेज-थ्री का परीक्षण नहीं होने के बाद भी इसे लगाने के केंद्र सरकार के फैसले पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इस संबंध में पत्र भी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि फेज थ्री टेस्ट अनिवार्य है तो उस टेस्ट के बाद ही वैक्सीन लगाई जानी चाहिए।

कोविशील्ड का फेज थ्री का परीक्षण नहीं होने के बाद भी इसे लगाने के केंद्र के फैसले पर असहमत

मीडिया से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि अगर फेज वन या टू से ही वैक्सीन के सफल या असफल होने का फैसला हो जाता तो तीसरे चरण के परीक्षण की जरूरत क्यों पड़ती है। केंद्र को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। चार सप्‍ताह का समय कोई बहुत ज्यादा समय नहीं होता है। इतना इंतजार किया जा सकता है। केंद्र सरकार अगर फेज थ्री के परीक्षण के बिना अनुमति देती है तो देश की और भी कई कंपनियां हैं, जिन्होंने फेज वन और टू का परीक्षण पूरा कर लिया है। फिर वे भी अनुमति मांगेगी। 

सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन फिलहाल तब लगाई जानी है, जब आपात स्थिति हो। जहां तक प्रदेश की बात है तो यहां आपात स्थिति का मामला नहीं है। रिकवरी रेट देश में सबसे बेहतरीन है। आपदा के कारण ही पांच से 15 साल में बनने वाली वैक्सीन को पांच महीने में बनाया गया है। अब तक यह पता नहीं है कि वैक्सीन लगाने के दुष्परिणाम क्या होंगे। वैक्सीन लगाने का असर छह महीने होगा या दो साल या फिर आजीवन होगा, इसकी भी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का पूरा खर्च केंद्र को उठाना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!