संस्कारी, सेवाभावी और सपनों के शहर इंदौर को विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा – मुख्यमंत्री शिवराज चौहान

लगभग 45 करोड़ रूपए की लागत से बना फ्लाई ओव्हर अटल सेतु के नाम से जाना जायेगा

मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 16 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए
इंदौर :मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि संस्कारी, सेवाभावी और सपनों के शहर इंदौर को विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा। इसके लिए इंदौर के सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रतिबद्ध होकर निर्णय लिया है। यहां अब इंदौर मेट्रों का काम भी तेजी से शुरू किया जाएगा। इंदौर में यातायात को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में कार्ययोजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इंदौर शहर को विश्व का सुंदर शहर बनाने की दिशा में केबल कार का कार्य प्रारंभ करने की ओर भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा इंदौर में कॉरिडोर की तरह ही पृथक से बॉयपास का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण के दौरान इंदौर में पिपल्याहाना क्षेत्र में नवनिर्मित फ्लाय ओव्हर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने लोकार्पित इस नवीन फ्लाय ओव्हर का नामकरण देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया।


प्रदेश में हुक्का पार्टी नहीं होगी
इंदौर में बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण पर रहे मुख्यमंत्री चौहान ने फ्लाय ओव्हर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हुक्का पार्टी नहीं होने दी जाएगी। नशे की परंपरा इंदौर जैसे शहर में पनपने नहीं दी जाएगी। भूमाफिया की तरह ही प्रदेश में ड्रग माफिया भी बख्से नहीं जाएंगे। जो लोग बेटियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते है, वे सचेत हो जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी कहा कि लव जेहाद प्रदेश की जमी पर चलने नहीं दिया जाएगा। इसी की तरह पत्थरबाजों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पत्थरबाजी जैसी गतिविधियां शासकीय व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाती है। इसके लिए भी आजीवन कारावास जैसा कड़ा कानून बनाया जाएगा।
इंदौर आईटी का नया डेस्टीनेशन होगा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बैंगलोर और हैदराबाद से भिन्न इंदौर शहर को भी आईटी का नया डेस्टीनेशन बनाया जाएगा। यहां बड़े उद्योगों के अलावा छोटे उद्योगों के लिए भी नए मार्ग अपनाएं जाएंगे। इंदौर में ही रोजगार का नया हब ऊभारने के सारे प्रयास किए जाएंगे। अब इंदौर शहर सुंदर, स्वच्छ, संस्कारित, कचरामुक्त के अलावा रोजगारयुक्त शहर भी बनाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने सेतू निर्माण की टीम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कार्यक्रम को स्थानीय सांसद श्री शंकर लालवानी और विधायक श्री महेंद्रसिंह हार्डिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कृष्णमुमारी मोघे, विधायक आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया। वहीं कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर को तुलसी का पौधा भेंट किया।
इन कार्यों के हुए लोकार्पण व भूमिपूजन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर-5 और राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 107 करोड़ रूपए लागत के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भूमिपूजन किया। इसके अलावा अमृत प्रोजेक्ट जलप्रदाय के अंतर्गत निर्मित 8 ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भी शामिल है। इनकी लागत 18.30 करोड़ रूपए है। अमृत प्रोजेक्ट सीवरेज के अंतर्गत निर्मित 4 एसटीपी का लोकार्पण किया, जिनकी लागत 65.16 करोड़ रूपए है। साथ ही नगर निगम द्वारा पिपल्याहाना तालाब पर निर्मित लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत के 0.5 एमएलडीएसटीपी का लोकार्पण भी किया। स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत इनकम्ब्युशन सेंटर एवं 56 दुकान के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिसकी लागत 7.19 करोड़ रूपए है। कार्यक्रम में 15 कार्यों का लोकार्पण भी किया, जिसकी लागत 93.60 करोड़ रूपए है।

अटल सेतु इंदौर
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!