मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ‘‘एडवांस्ड आयुष वेलनेस सेन्टर’’ का उद्घाटन किया

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्दौर में फ्लाय ओव्हर ब्रिज उद्घाटन के पश्चात ग्रेटर ब्रजेश्वरी स्थित एडवांस्ड वेलनेस सेन्टर का उदघाटन किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु ‘‘आयुष वेलनेस सेन्टर’’ की स्थापना की बात कही थी। जिसे चरितार्थ करते हुये ग्रेटर ब्रजेश्वरी, पिपलियाहाना इन्दौर में अत्याधुनिक आयुष वेलनेस सेन्टर स्थापित किया गया है। यहाँ पर आयुष की विभिन्न चिकित्सा प्रणाली (आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी), होम्योपैथिक तथा योग) द्वारा नागरिकों की चिकित्सा की जा रही है। वेलनेस सेंटर के संचालक डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि यह मध्यप्रदेश में पहला आयुष वेलनेस सेंटर है, जिसका मुख्यमंत्रीजी ने उदघाटन किया है। यहाँ पर विश्व स्तरीय आयुष चिकित्सा जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-साथ योग, आयुर्वेद तथा होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां पर जोड़ो में दर्द, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, कमजोरी, सिरदर्द, माइग्रेन के साथ-साथ त्वचा रोग, पार्किंसन, किडनी की बीमारी एवं गठिया, अस्थमा, मोटापा, स्पोंडिलिटिस, वेरिकोस वेन, प्रोस्टेट तथा अप्लास्टिक एनीमिया का इलाज किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि यहाँ पर जटिल व असाध्य रोग के मरीजों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं होम्योपैथिक चिकित्सा दी जा रही है। साथ ही मनोचिकित्सा द्वारा भी लोगों को स्ट्रेस, एंजाइटी एवं डर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस संस्थान की स्थापना से इन्दौर सहित पूरे मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। ऐसे लोग जो प्राकृतिक चिकित्सा लेने के लिये प्रदेश के बाहर जाते थे, उन्हें अब इन्दौर शहर के मध्य में ही यह सभी सुविधायें मिल सकेंगी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, डॉ. भूपेन्द्र गौतम, डॉ. वैभव चतुर्वेदी, डॉ. विवेक शर्मा, दीपक उपाध्याय, नानक कारपेंटर सहित अन्य महानुभव उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!