मुख्यमंत्री चौहान आज इंदौर को देंगे बड़ी सौगात

लगभग 45 करोड़ रूपये लागत के पिपल्याहाना चौराहे पर बने फ्लायओवर का करेंगे लोकार्पण– कार्यक्रम में 200 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे

इंदौर: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर को बड़ी सौगात देंगे। वे 6 जनवरी को दोपहर साढ़े 3 बजे पिपल्याहाना चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी रिंग रोड पर लगभग 45 करोड़ रूपये की लागत से नव निर्मित पीपलियाहाना फ्लायओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर-5 और राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिये 200 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इन्दौर प्रवास के दौरान इन्दौर शहर में इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित पिपल्याहाना फ्लाय ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया जायेगा। इस लोकार्पण के कार्यक्रम में नगर पालिक निगम इन्दौर द्वारा पूर्ण कार्य एवं प्रस्तावित कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया जायेगा। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 107 करोड़ रूपये लागत के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भूमिपूजन किया जायेगा। अमृत प्रोजेक्ट जलप्रदाय के अन्तर्गत निर्मित 08 ओवरहेड टैंक का लोकार्पण होगा। इसकी लागत 18.30 करोड़ रूपये है। अमृत प्रोजेक्ट सीवरेज के अन्तर्गत निर्मित 4 एस.टी.पी. का लोकार्पण होगा इसकी लागत 65.16 करोड़ रूपये है। साथ ही नगर निगम द्वारा पिपल्याहाना तालाब पर निर्मित लगभग 3 करोड़ रूपये लागत के 0.5 एम.एल.डी.एस.टी.पी. का लोकार्पण किया जायेगा। स्मार्ट सिटी योजना अन्तर्गत इनकम्ब्युशन सेंटर एवं 56 दुकान के विकास कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इसकी लागत 7.19 करोड़ रूपये है। कार्यक्रम में 15 कार्यों का लोकार्पण होगा। लागत 93.60 करोड़ रूपये है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!