इंदौर : युवा कुंभ 2021 में बोले कार्तिकेय सिंह चौहान, मुझे पद की लालसा नहीं

इंदौर:कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान अवसाद और कठिन समय से गुजरे युवाओं को एकसाथ लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर में ‘युवा कुंभ 2021’ का आयोजन किया। इस समारोह में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और विधायक आकाश विजयवर्गीय के अलावा शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय चौहान भी शामिल हुए, जबकि अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

यहां युवाओं को संबोधित करते हुए कार्तिकेय चौहान ने कहा, ‘मैं, यहां मंच से बोल रहा हूं। आप लोगों को लग रहा होगा मुख्यमंत्री का बेटा है, इसे क्या कमी है। यहां से खड़े होकर बात कर रहा है। हम लोगों को दूसरे भी काम हैं। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है। पावर किसी पद में नहीं, व्यक्ति में होता है। मुझमें काबिलियत होगी तो मैं अपने आप आगे बढ़ जाऊंगा। लेकिन मैं, आप लोगों से निवेदन करूंगा कि आप लोग किसी एक्सीडेंट को देखें तो घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दें। इससे आपको काफी शांति मिलेगी।’ चौहान ने आगे कहा कि हम इतिहास उठाकर देख लें, जितने भी युवा क्रांतिकारी थे, सभी युवा थे। आप स्वामी विवेकानंद को पढ़ेंगे तो जीवन के बारे में आपके विचार बदलेंगे। अगर आपकी जिंदगी में कठिनाई नहीं है तो आप गलत दिशा में हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आप और हम अगर देखेंगे तो मोबाइल से लेकर घरेलू सामान तक चाईना का उपयोग में ला रहे हैं जिसके बदले में उसे पैसे दिए जा रहे हैं। दक्षिण एशिया में वह हमारे देश का सबसे बड़ा दुश्मन बना बैठा है इसलिए इन चीजों का भारत में ही निर्माण होना चाहिए और इसका ध्यान रखना चाहिए। सैनिटाइजर और मास्क उद्योग इसका जीता जागता उदाहरण हैं। कार्तिकेय चौहान ने आगे कहा कि धर्म के खिलाफ जो काम करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया था। आकाश विजयवर्गीय ने कहा, मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान चाहते थे कि लॉकडाउन के दौरान अवसाद का शिकार हुए युवाओं के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!