शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार: मध्य प्रदेश में कल शपथ लेंगे दो मंत्री, ताकतवर होंगे सिंधिया

भोपाल।  तमाम अटकलों के बीच रविवार को सादे समारोह में मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया जा सकता है। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल रविवार सुबह 10 बजे लखनउ से रवाना होंगी और 11.40 बजे भोपाल पहुंचेंगी। शपथ के लिए राज्यपाल के कार्यक्रम में 12.05 बजे से लेकर 3.30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

मंत्रियों और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को दिलाएंगी शपथ

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल द्वारा पहले मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी और फिर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी। इसके बाद वे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

अटकलों का दौर भी जारी

कैबिनेट विस्तार को लेकर शनिवार रात तक अटकलों का दौर भी जारी रहा। राजभवन द्वारा शुक्रवार को औपचारिक सूचना जारी करने के बाद शनिवार को सिर्फ मुख्य न्यायाधीश की शपथ का कार्यक्रम जारी किया गया। सरकार के स्तर पर और राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का दौर तो जारी रहा लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

राज्यपाल ने दो मंत्रियों का मंजूर किया इस्तीफा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी और कृषि राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया का इस्तीफा शनिवार को मंजूर कर लिया है। दोनों मंत्रियों ने नवंबर अंत में विधानसभा उपचुनाव में हारने के बाद अपने पदों से इस्तीफे दे दिए थे, जो अब मंजूर किए गए। दोनों मंत्रियों का शनिवार को ही छह महीने का कार्यकाल भी पूरा हो रहा था। इस समयावधि में वे विधानसभा सदस्य नहीं बन पाए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!